<
Categories: मनोरंजन

सैफ अली खान का सबसे खराब Kissing Scene, जब को-एक्ट्रेस ने खुद कहा, ‘प्लीज इसे मत करो…लेकिन!

Saif Ali Khan Worst Kissing Scene : एक बार सैफ अली खान ने ऐसा किसिंग सीन किया जिसे वो खुद "सबसे खराब" बता बैठे. हैरानी की बात ये थी कि उनकी को-एक्ट्रेस चाहती थीं कि वो ये सीन करने से इंकार कर दें.

Saif Ali Khan Worst Kissing Scene : बॉलीवुड में समय के साथ बोल्ड और लवमेकिंग सीन आम होते जा रहे हैं. अब अधिकतर कलाकार इस बात को पहले से समझकर आते हैं कि उन्हें फिल्मों में कभी न कभी ऐसे दृश्य करने ही पड़ सकते हैं. सैफ अली खान भी ऐसे ही कलाकारों में से हैं जिन्होंने कई फिल्मों में अपनी को-एक्ट्रेसेस के साथ इंटीमेट और किसिंग सीन दिए हैं.

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म हम तुम को लोगों ने काफी पसंद किया था, लेकिन इस फिल्म का एक किसिंग सीन दोनों कलाकारों के लिए काफी असहज रहा. एक पुराने इंटरव्यू और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ ने खुद इस सीन को “सिनेमा के इतिहास का सबसे खराब किस” कहा था. उन्होंने बताया कि सीन के दौरान वो बेहद असहज थे, क्योंकि रानी मुखर्जी खुद इस सीन को करने को लेकर सहज नहीं थीं.

रानी ने किया था किसिंग सीन से इंकार करने का अनुरोध

इस किसिंग सीन को लेकर रानी और सैफ के बीच बातचीत भी हुई थी. रानी ने सैफ से कहा था, “मैं चाहती हूं कि तुम इस सीन को करने से मना कर दो.” इस पर सैफ ने जवाब दिया था कि वो ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि ये निर्देशक और निर्माता का निर्णय था और उन्हें अपनी भूमिका निभानी थी. हालांकि, रानी को इस सीन को लेकर संदेह था और उन्होंने कहा था, “मुझे नहीं लगता कि हमें ऐसा करना चाहिए.”

असहजता से भरी किस

आखिरकार दोनों ने ये सीन शूट किया, लेकिन सैफ के अनुसार, ये बिल्कुल भी अच्छा एक्सपीरिएंस नहीं था. उन्होंने साफ कहा कि जब दोनों कलाकार ही असहज हों, तो वो सीन भी उतना ही अजीब बन जाता है. यही वजह है कि उन्होंने इस किस को अब तक का सबसे बेकार और अनकम्फर्टेबल किस बताया.

हालांकि इस एक एक्सपीरिएंस के बावजूद, रानी और सैफ ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. हम तुम के अलावा, दोनों ता रा रम पम, थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक, कल हो न हो और बंटी और बबली 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

करीना के साथ सबसे ज्यादा बोल्ड सीन

अगर सैफ की अन्य फिल्मों की बात करें, तो उन्होंने सबसे ज्यादा बोल्ड और इंटीमेट सीन अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ किए हैं. कुर्बान और ओमकारा जैसी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST