Samrat Choudhary Family: सम्राट चौधरी ने बिहार भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री की कमान संभाल ली है. सीएम की कुर्सी पर बिठाने में जितना रोल बीजेपी का है, उससे कहीं ज्यादा उनके पिता का, जो सेना से रिटायरमेंट लेके एक्टिव पॉलिटिक्स से जुड़े और बिहार के कद्दावर नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई, जानिए शकुनी चौधरी और सम्राट चौधरी के राजनीतिक करियर और परिवार के बारे में-
Samrat Choudhary family: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में पहली बार गद्दी संभाली है. इस बार सीएम पद की कमान सम्राट चौधरी को सौंपी गई है. सम्राट चौधरी बिहार की राजनीति का एक चर्चित नाम है, जो अलग-अलग पार्टियों के पद से लेकर सरकार में कई मंत्रालय संभाल चुके हैं. बिहार में भाजपा के विधायक दल की पहली और आखिरी पसंद रहते हुए पूर्ण समर्थन के साथ सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. वैसे को सम्राट चौधरी अपने आफ में राजनीति का बड़ा नाम है, लेकिन असल में उन्होंने राजनीति के गुर अपने पिता शकुनी चौधरी से ही सीखे हैं. जानिए सम्राट चौधरी का राजनीतिक इतिहास और उनके परिवार की पूरी कुंडली-
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाजपा विधायक दल के पूर्ण समर्थन से सीएम की कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सम्राट चौधरी शुरुआत से भाजपा में नहीं थे.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी भी बिहार की राजनीति में अपना नाम कद्दावर नेता के तौर पर दर्ज करा चुके हैं.
तारापुर सीट पर नाम बनाने वाले शकुनी चौधरी का विवादों से भी गहरा नाता रहा है. ये बात है साल 1995 के विधान सभा चुनावों की, जब तारापुर सीट के कांग्रेस उम्मीदवार सच्चिदानंद सिंह और उनके समर्थकों पर ग्रेनाइड हमला हुआ. इस हमले में नेता और समर्थक दोनों की हत्या हुई. इस मामले में आरोपी 33 लोगों में शकुनी चौधरी का भी नाम था, जो सबूतों के अभाव में हटा दिया गया.
तारापुर सीट से लोकसभा जाने के बाद सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी ने पत्नि पार्वती को भी राजनीति में स्थापित किया. पार्वती देवी ने भी साल 1998 के विधानसभा उपचुनाव में समता पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज कराई. अपने समय में पार्वती देवी ने भी मुंगेर क्षेत्र की लोकल राजनीति में अपना दबदबा कायम किया और जीवन को विराम देते 11 सितंबर 2022 को तारापुर के लखनपुर में आखिरी सांस ली.
शकुनी चौधरी द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, 6 बच्चे हैं. सम्राट चौधरी के 5 भाई-बहन हैं, जिसमें 3 भाई और 2 बहनें हैं. सम्राट चौधरी का विवाह 2007 में ममता चौधरी से हुआ. सम्राट चौधरी के 2 बच्चे हैं, जिसमें बेटी का नाम चारू और बेटे के नाम प्रणय है.
LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…
Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…
Virat Kohli 55th ODI Century: विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि…
Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…
IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…