<
Categories: बिहार

‘पिता की छत्रछाया में…’, भाई- भाई में तकरार! Lalu परिवार में फिर मचा सियासी संग्राम, Tej Pratap का Tejashwi पर वार

Tej Pratap on Jananayak Remark: बिहार चुनाव से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा निशाना साधा है.

Tej Pratap and Tejashwi Yadav controversy: बिहार की सियासत एक बार फिर लालू परिवार के अंदरूनी विवाद से गर्मा गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिया लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने अपने छोटे भाई और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर तीखा हमला बोला है. तेज प्रताप ने कहा कि लालू की छत्रछाया में रहकर कोई जननायक नहीं बन सकता, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है.

जननायक की परिभाषा पर विवाद

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद को जननायक बताना बंद करें, क्योंकि असली जननायक वही होता है जो जनता के बीच जाकर, उनके दुख-दर्द को समझकर काम करे. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव, कर्पूरी ठाकुर, डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे नेता असली जननायक हैं. राहुल गांधी या तेजस्वी यादव को जननायक बताना जनता के साथ मजाक है. अगर तेजस्वी सच में जननायक बनना चाहते हैं, तो उन्हें पिता की छत्रछाया से बाहर निकलकर जनता के बीच जाकर काम करना चाहिए. तब ही पता चलेगा कि कौन असली जननायक है.

परिवार में फिर फूटा मतभेद का लावा

यह बयान एक बार फिर यह साबित करता है कि लालू परिवार के भीतर वर्चस्व की जंग अभी खत्म नहीं हुई है. जहां तेजस्वी यादव RJD के प्रमुख चेहरे के रूप में खुद को स्थापित कर चुके हैं, वहीं तेज प्रताप लगातार बगावती सुर अपनाए हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, तेज प्रताप यादव लंबे समय से पार्टी की नीतियों और नेतृत्व को लेकर नाराज चल रहे हैं. जनशक्ति जनता दल बनाकर उन्होंने पहले ही अपना अलग राजनीतिक रास्ता चुन लिया था.

 तेज प्रताप और लालू प्रसाद के बीच भी दूरी

जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद यादव ने कुछ समय पहले तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया था. यह विवाद उस वक्त और गहराया जब तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए दावा किया था कि तलाक का मामला अदालत में लंबित होने के बावजूद मैं 12 साल से एक महिला के साथ रिश्ते में हूं. इस पोस्ट के बाद से पिता-पुत्र के रिश्तों में दरार और गहरी हो गई थी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST