<

Ertiga को टक्कर देने मैदान में उतरी Kia Carens CNG, जानें इसकी कीमत, फीचर्स और खासियत

Kia Carens CNG Launch: Kia Carens CNG का लॉन्च भारतीय बाजार में सीएनजी सेग्मेंट को और मजबूत बनाएगा. यह नई फैमिली कार है, ऐसे में आइए जानें कि इस कार की कीमत, खास फीचर्स क्या है.

Kia Carens CNG features: ऑटोमोबाइल बाजार में CNG वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए साउथ कोरियन ऑटो कंपनी Kia ने अपने पॉपुलर MPV मॉडल Carens को नए रूप में पेश किया है. कंपनी ने अब इसका CNG वेरिएंट लॉन्च किया है, जो पेट्रोल और डीजल वर्जन के बाद ग्राहकों को एक और किफायती विकल्प देता है. नई Kia Carens CNG की शुरुआती कीमत ₹11.77 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह मॉडल सीधे तौर पर Maruti Ertiga CNG और XL6 CNG को चुनौती देने उतरी है.

 

डीलर-लेवल CNG फिटमेंट

किआ ने इस कार में कंपनी फिटेड सीएनजी किट की बजाय डीलरशिप लेवल फिटमेंट की सुविधा दी है. इसके लिए सरकार से प्रमाणित Lovato DIO CNG किट का इस्तेमाल किया गया है. यह किट 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की थर्ड-पार्टी वारंटी के साथ आती है. इसकी कीमत ₹77,900 है, जिसे Carens Premium (O) पेट्रोल वेरिएंट पर लगाया जा सकता है.

 

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Carens CNG में वही 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. कंपनी ने फिलहाल इसके CNG वर्जन के पावर आउटपुट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह इंजन पहले की तरह ही स्मूद और एफिशिएंट परफॉर्मेंस देगा.

 

डिजाइन और डाइमेंशन

डिजाइन के मामले में Kia ने कोई बदलाव नहीं किया है. कार में टाइगर नोज़ ग्रिल, बॉडी-कलर्ड बंपर, रियर स्पॉइलर, शार्क-फिन एंटेना और हैलोजन हेडलैम्प्स दिए गए हैं. कार का आकार भी प्रभावित करता है इसकी लंबाई 4,540 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,708 मिमी (रूफ रेल सहित) है. वहीं 2,780 मिमी व्हीलबेस इसे अपने सेगमेंट की सबसे स्पेशियस MPV में शामिल करता है.

कलर और स्टाइल ऑप्शन

कार की कलर और स्टाइल ऑप्शन का बात करें तो यह 6 खूबसूरत कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है  क्लियर व्हाइट, स्पार्कलिंग सिल्वर, ग्रैविटी ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इम्पीरियल ब्लू और प्यूटर ऑलिव. हर रंग इसे एक अलग प्रीमियम लुक देता है.

केबिन और कंफर्ट फीचर्स

इंटीरियर में ब्लैक और इंडिगो टोन वाली सेमी-लेदरेट सीट्स, 60:40 स्प्लिट सेकंड रो सीट्स और 50:50 स्प्लिट थर्ड रो सीट्स दी गई हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए रूफ-माउंटेड एसी वेंट्स, 5 USB टाइप-C पोर्ट्स, और 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मौजूद हैं जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है.

सेफ्टी फीचर्स

Kia Carens CNG में कंपनी का 10 सेफ्टी पैकेज दिया गया है, जिसमें 6 एयरबैग्स, ESC, EBD के साथ ABS, हिल असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, रियर पार्किंग सेंसर और हाईलाइन TPMS जैसे फीचर्स शामिल हैं. इस कार का सीधा मुकाबला Maruti Ertiga CNG (₹10.76 लाख) और XL6 CNG (₹12.43 लाख) से है. कंपनी ने अभी माइलेज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अनुमान है कि यह कार 20–25 km/kg का माइलेज दे सकती है, जिससे यह बाजार में एक बेहद किफायती फैमिली एमपीवी बन जाएगी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

CTET 2026 की तारीख घोषित, 12-13 दिसंबर को परीक्षा, जानें सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कब आएगा

CTET Notification 2026: CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण की परीक्षा तारीख घोषित कर…

Last Updated: September 14, 2026 19:12:52 IST

Bigg Boss 20: ‘मैं राक्षस के मुंह में…’ एक बार फिर काजी की हरकतों ने घरवालों को किया हैरान, पसीने में भीगे आसिफ को…

Bigg Boss 20 के कंटेस्टेंट और अर्जित सिंह के पुराने दोस्त काजी तौकीर इन दिनों…

Last Updated: September 14, 2026 18:22:18 IST

Kabir Duhan Singh new movie: अयोध्या पहुंचे कबीर दुहन सिंह, अगली फिल्म का दिया हिंट, जानें किस प्रोजेक्ट की हो रही चर्चा

Kabir Duhan Singh new movie: राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में धार्मिक गतिविधियों के…

Last Updated: September 14, 2026 17:57:56 IST

‘मुझे ये बद्तमीजी…’ उदिति ने आसिफ पर लगाए गंभीर आरोप, गरमाया Bigg Boss 20 का माहौल

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में अभी अरिश्फा और आम्रपाली का झगड़ा खत्म…

Last Updated: September 14, 2026 17:54:24 IST

Rajasthan Nikay Chunav Result: जयपुर से उदयपुर तक बजा बीजेपी का डंका, जानें कांग्रेस का क्या है हाल?

Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति में…

Last Updated: September 14, 2026 17:17:56 IST