<
Categories: बिज़नेस

8th Pay Commission को मोदी सरकार ने दी हरी झंडी, जानें सरकारी कर्माचरियों की कब से बढ़ेगी सैलरी और कितना होगा फायदा

8th Pay Commission 2025: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, दरअसल मोदी सरकार ने औपचारिक रुप से 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है.

Modi Cabinet Decision on 8th Pay commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो चुकी हैं. केंद्र सरकार ने आखिरकार वह फैसला ले लिया है जिसकी प्रतीक्षा लाखों लोगों को लंबे समय से थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को औपचारिक मंजूरी दे दी गई है. इस आयोग का काम आने वाले महीनों में सरकारी कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और पेंशन से जुड़ी नीतियों की समीक्षा करना होगा.

कब गठित हुआ 8वां वेतन आयोग?

जनवरी 2025 में केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी. अब इस पर औपचारिक आदेश जारी हो चुका है. यह आयोग अगले 18 महीनों में अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा. माना जा रहा है कि इसकी सिफारिशें 2027 की शुरुआत से लागू की जा सकती हैं.

7वां वेतन आयोग कब लागू हुआ था?

अगर हम इतिहास पर नजर डालें तो 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था. उसी के बाद से सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में संशोधन उसी ढांचे के अनुसार किया जा रहा है. हर दस साल में एक नया वेतन आयोग गठित किया जाता है ताकि कर्मचारियों की आमदनी महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत के अनुरूप बनी रहे.

कब से बढ़ेगी सैलरी?

सरकार की ओर से तय समयसीमा के अनुसार, 8वां वेतन आयोग यदि 18 महीने में अपनी रिपोर्ट सौंप देता है, तो 2027 की शुरुआत से नए वेतनमान लागू होने की पूरी संभावना है. यानी कर्मचारियों को अपनी बढ़ी हुई सैलरी के लिए अभी लगभग एक साल से ज्यादा का इंतजार करना पड़ सकता है.

 कितनी बढ़ेगी सैलरी?

अब सबसे बड़ा सवाल वेतन कितना बढ़ेगा? तो सूत्रों के मुताबिक, इस बार सरकार फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को 2.46 के करीब रखने पर विचार कर रही है. याद दिला दें कि 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था. यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में करीब 30 से 35 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है.

DA और अन्य भत्तों में क्या बदलाव होगा?

हर वेतन आयोग के लागू होने पर सरकार डीए (महंगाई भत्ता) को शून्य कर देती है, क्योंकि नई बेसिक सैलरी में महंगाई का प्रभाव पहले से ही जोड़ दिया जाता है. वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी पर 55% DA मिल रहा है. जब 8वां वेतन आयोग लागू होगा, तो यह DA हट जाएगा और नया वेतनमान उसी के अनुसार तय होगा. इसका मतलब यह है कि कुल सैलरी में (बेसिक + DA + HRA) बढ़ोतरी सीमित दिखाई देगी, लेकिन नेट इनकम और क्रय शक्ति (Purchasing Power) में वास्तविक सुधार देखने को मिलेगा.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST

Delhi News: दिल्ली में छठ पर राजनीति, AAP पर ‘फायर’ हुए कपिल मिश्रा, एक्स पर लिखा तंज वाला पोस्ट

Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…

Last Updated: November 15, 2026 11:24:38 IST

Railway Track Blast: रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश में पाकिस्तान कनेक्शन! 30 हजार रुपये के लिए महिला ने किया बड़ा कांड; पंजाब में दो गिरफ्तार

Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला…

Last Updated: November 15, 2026 11:11:51 IST

Caught On CCTV: रेलवे स्टेशन पर मां की ममता शर्मसार! 2 मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम, वीडियो देख भड़के लोग

Caught On CCTV: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महिला दो मासूम बच्चों को मुसाफिरखाने में छोड़कर…

Last Updated: November 15, 2026 10:20:18 IST

Tanishq Robbery Case: कैमरे के सामने रील्स, पर्दे के पीछे करोड़ों की लूट? Tanishq शोरूम लूटकांड में ऐसा खुलासा; पुलिस भी रह गई हैरान

Madurai Tanishq Showroom Robbery: मदुरई के Tanishq शोरूम से 31 करोड़ की ज्वेलरी चोरी मामले…

Last Updated: November 15, 2026 09:37:10 IST