<
Categories: बिहार

वैशाली में हुआ दर्दनाक हादसा! भोज खाने जा रहे लोगों से भरी नाव पलटी, 11 बच्चों की मौत

वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. भोज खाने जा रहे लोगों से भरी नाव नदी में डूब गई, जिसमें 11 बच्चों की मौत हो गई.

Bihar News: वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत में मंगलवार की रात एक भीषण नाव हादसा हो गया. वैशाली में नाव पलटने से 11 बच्चों की डूबकर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया.

खबरों के अनुसार, रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला स्थित माता महारानी स्थान के निकट सिंघेश्वर राय के यहां भोज था. इसी भोज में शामिल होने के लिए एक छोटी नाव पर करीब 15 से 20 बच्चे सवार होकर ढाब के उस तरफ जा रहे थे.

कई घंटों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भोज के लिए जाते समय रास्ते में ही बीच ढाब में नाव डूब गई. नाव डूबने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही रामपुर श्यामचंद पंचायत और आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर जुट गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाया और घंटे भर की मशक्कत के बाद कई बच्चों को बाहर निकाला गया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों की मदद से सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं तथा अन्य लापता लोगों की तलाश में राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव काफी छोटी थी और क्षमता से अधिक लोग उस पर सवार थे, जिसके कारण यह बड़ा हादसा घटित हुआ.  

PHC में अफरा-तफरी

नाव हादसे में डूबे हुए लोगों को निकालकर स्थानीय लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर पहुंचे, जहां डॉक्टर द्वारा जांच के बाद 11 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया. इस दौरान पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मची रही. मृतकों के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है. घटना की सूचना पर राघोपुर प्रखंड में कोहराम मच गया. कई गांव से लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर एवं रामपुर श्यामचंद घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है. आगे की कार्रवाई जारी है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 13, 2026 19:37:19 IST

सात समंदर पार का प्यार: प्यार की खातिर बिहार आईं रूस की जूली, भागलपुर के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी

बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: October 13, 2026 18:54:30 IST

IND vs WI 4th T20I Playing 11: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? कुलदीप यादव फिर बैठ सकते हैं बाहर

India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…

Last Updated: October 13, 2026 18:25:33 IST

Maharashtra Crime: रात में सहेलियों संग खेला गरबा, सुबह पति ने डंडे से पीटकर मार डाला; हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…

Last Updated: October 13, 2026 16:58:09 IST

Hardoi Crime News: शादी के पांच साल बाद खूनी अंत, पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की ली जान; पुलिस ने ऐसे दबोचा

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…

Last Updated: October 13, 2026 16:40:21 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 13, 2026 16:37:20 IST