Bihar Chaddi Baniyan Gang: बिहार के वैशाली में कुछ चड्ढी बनियान पहने नकाबपोशों ने एक ज्वेलर के घर में डकैती डाली. वे दरवाजा तोड़कर जबरन घर में घुसे और एक व्यक्ति को गन पॉइंट पर लेकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
बिहार में लूटपाट
Bihar Chaddi Baniyan Gang: बिहार के वैशाली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां कुछ डकैतों ने घर में घुसकर उत्पाद मचाया. उन्होंने घर में घुसकर लूटपाट की और आसपास के इलाके में बमबाजी कर लोगों को डराया. इस पूरे मामले में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. ये घटना वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के थानपुर गांव की है. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. वहीं पीड़ित और पुलिस दोनों ने इस बारे में जानकारी दी है.
पीड़ित ने इस बारे में बताया कि वे रात में लगभग 12 बजे सो रहे थे. इसी दौरान उनका कुत्ता भौंकने लगा. उन्हें शक हुआ, तो सीसीटीवी में देखा, तो पता चला कि घर में कुछ नकाबपोश लोग घुस आए हैं. इसके बाद उन्होंने अपने पूरे परिवार को जगाया और दूसरी मंजिल पर पहुंच गए और छत का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. इसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया.
जानकारी के अनुसार, वैशाली के महनार में स्वर्ण कारोबारी के घर में बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया. चड्डी-बनियान और चेहरे पर नकाब लगाए लगभग 12 लोग उनके घर में घुसे. उन्होंने एक व्यक्ति को गन पॉइंट पर ले लिया और वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद कई बम फोड़े. इसके बाद वे घर से कीमती सामान लूटकर फरार हो गए. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का आलम है. इस मामले में SDPO प्रवीण कुमार पहुंचे, उन्होंने स्थानीय दो लोगों की भूमिका की आशंका जताई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में लगभग 6-7 लोग शामिल हैं.
वहीं पीड़ित ज्वेलर रंजीत साह ने पीड़ित ने बताया कि उनके घर में लगभग 10-12 लोग घुस गए थे, जिन्होंने पहले घर का मेन गेट तोड़ा और फिर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. आरोपी लगभग 50-60 ग्राम सोना ले गए हैं. इस मामले में दो लोगों को चोट लग गई है. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने रात में पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस ने घटना के लगभग तीन घंटे बाद आई. हालांकि पुलिस का कहना है कि वे मामले में उचित कार्रवाई कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे.
Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…
लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…
IND vs WI | KL Rahul 10,000 International Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में…
Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…
Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…