<
Categories: क्रिकेट

जब IPL बना Bromance का अड्डा, हर्षित राणा ने साथी क्रिकेटर को दी फ्लाइंग किस, भड़क गया था BCCI

Bromance in IPL: क्रिकेट मैच के दौरान आपने अक्सर विराट कोहली को अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस जरूर देते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी एक मेंस क्रिकेटर को दूसरे मेंस क्रिकेटर को फ्लाइंग किस देते देखा है? शायद नहीं. आईपीएल 2024 में आखिर ऐसा क्या हुआ था कि हर्षित राणा को बीसीसीआई ने सजा दे दी?

Bromance in IPL: क्रिकेट मैच के दौरान आपने अक्सर विराट कोहली को अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस जरूर देते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी एक मेंस क्रिकेटर को दूसरे मेंस क्रिकेटर को फ्लाइंग किस देते देखा है? शायद नहीं. आईपीएल 2024 में आखिर ऐसा क्या हुआ था कि हर्षित राणा को बीसीसीआई ने सजा दे दी? कोलकाता नाइट राइडर्स के इस तेज गेंदबाज ने एक ऐसे अंदाज में जश्न मनाया, जिसने पूरे टूर्नामेंट में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था. आइए जानते हैं क्या हुआ था.
यह घटना आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले की है. ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में हर्षित राणा ने छठे ओवर में मयंक अग्रवाल को आउट किया. लेकिन विकेट लेने के बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ जश्न मनाने के बजाय मयंक अग्रवाल की तरफ देखा और उन्हें फ्लाइंग किस दे दी, जब वह पवेलियन की ओर लौट रहे थे. यह दृश्य कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कुछ लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज में Bromance कहा, लेकिन कई लोगों को यह बेहद गलत और अपमानजनक लगा.

पूर्व क्रिकेटर्स ने लगाई थी लताड़

कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी हर्षित राणा की आलोचना की और कहा कि विकेट लेने के बाद किसी खिलाड़ी को इस तरह चिढ़ाने की जरूरत नहीं थी. घटना की जांच के बाद बीसीसीआई ने हर्षित राणा को आईपीएल आचार संहिता तोड़ने का दोषी पाया. उन पर उस नियम के तहत कार्रवाई की गई, जिसमें किसी खिलाड़ी के खिलाफ अपमानजनक, उकसाने वाला या गलत इशारा करने पर सजा दी जाती है.

बीसीसीआई ने ठोका जुर्माना

बीसीसीआई ने हर्षित राणा पर उनकी मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया. जुर्माने का एक हिस्सा आक्रामक तरीके से विदाई देने के लिए था, जबकि बाकी हिस्सा मयंक अग्रवाल को फ्लाइंग किस देने की वजह से लगाया गया. हर्षित राणा ने अपनी गलती मान ली और सजा स्वीकार कर ली. हालांकि इस विवाद के बावजूद उन्होंने मैच में शानदार प्रदर्शन किया. आखिरी ओवर में 13 रन बचाते हुए उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की और कोलकाता नाइट राइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 रन से जीत दिलाई.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST