<
Categories: बिहार

Nishant Kumar: जानिए कौन हैं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार- पढ़ाई, करियर और राजनीतिक सफर की पूरी कहानी

Who is Nishant Kumar: JDU चीफ नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं. कुमार करीब दो दशकों से राज्य की सत्ता में हैं, लेकिन उनके बेटे लाइमलाइट से दूर रहे हैं और उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा. आइए जानतें हैं उनके बारे में विस्तार से.

Who is Nishant Kumar: JDU चीफ नीतीश कुमार रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं. कुमार करीब दो दशकों से राज्य की सत्ता में हैं,बिहार चुनाव में 2025 में भी NDA की बड़ी जीत हुई है जिसके बाद, नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को होगा. नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.  लेकिन उनके बेटे  इन सब लाइमलाइट से बहुत दूर रहते हैं और उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा. आइए जानतें हैं उनके बारे में विस्तार से.

निशांत कुमार का पारिवारिक बैकग्राउंड

निशांत कुमार का जन्म 20/07/1975 को बिहार में हुआ था. इनके पिता का नाम नीतीश कुमार है जो बिहार के वर्तमान CM हैं और मां का नाम मंजू सिन्हा है जिनकी मौत 2007 में ही हो गयी थी.वह अपने माता-पिता की एकलौती संतान हैं अगर जाति की बात करें तो वह हिंदू धर्म के कुर्मी जाति से आते हैं.

निशांत कुमार की शिक्षा

पटना के सेंट कैरेंस से स्कूलिंग के, बाद में मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, मसूरी गए उसके बाद बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेसरा, रांची से इन्होने अपनी पढ़ाई पुरी की.

निशांत कुमार की शुरुआती जिंदगी और पॉलिटिकल करियर

हालांकि निशांत कुमार की शुरुआती जिंदगी के बारे में ज्यादा कुछ पब्लिक नहीं है, लेकिन वह हाल के सालों तक पॉलिटिकल रूप से इनएक्टिव थे. कहा जाता था कि उनका झुकाव आध्यात्मिक था. हालांकि, पिछले कुछ महीनों में, वह पॉलिटिकल रूप से एक्टिव होते दिख रहे हैं.निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने की चर्चा पिछले साल से चल रही थी. जेडीयू के कुछ नेता चाहते हैं कि वे पॉलिटिक्स में आएं. 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले निशांत के पॉलिटिकल डेब्यू की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था.

निशांत कुमार की नेट वर्थ

अगर हम इनके नेट वर्थ की बात करें तो एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निशांत कुमार की कुल नेट वर्थ ₹3.61 करोड़ आंकी गई है. इसमें ₹1.63 करोड़ की चल संपत्ति और ₹1.98 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है. इसका कारण यह है कि CM नीतीश कुमार की पत्नी और निशांत कुमार की मां मंजू सिन्हा ने अपनी सारी संपत्ति, जिसमें रिटायरमेंट बेनिफिट्स जैसे PF, ग्रेच्युटी और दूसरी रकम शामिल हैं, निशांत कुमार के नाम पर ट्रांसफर कर दी थी.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST