<
Categories: बिहार

आखिर कौन हैं संजय सरावगी? बिहार BJP का नया अध्यक्ष, कहां से कितनी बार जीते चुनाव

Sanjay Saraogi: संजय सरावगी साल 2005 में पहली बार दरभंगा सीट से विधायक चुने गए. इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में भी विधानसभा चुनावों में भारी जीत दर्ज की है.

Sanjay Saraogi: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के नए भाजपा अध्यक्ष का एलान कर दिया है. केंद्रिय नेतृत्व ने बिहार बिजेपी की कमान संजय सरावगी को सौंप दी है. वर्तमान में संजय सरावगी दरभंगा शहरी सीट से विधायक हैं और पहले भी कई बार विधायक रह चुके हैं. यानी 2005 के बाद से वो लगातार अपनी सीट पर जीत दर्ज करते रहे हैं.

कौन हैं संजय सरावगी?

संजय सरावगी की गिनती देश के अनुभवी नेताओं में की जाती है. संजय वैश्य समुदाय से आते हैं और व्यापारियों में उनकी अच्छी पकड़ है. संजय सरावगी का जन्म 28 अगस्त 1969 को बिहार में हुआ और उन्होंने मिथिला विश्वविद्यालय से एम.कॉम और एमबीए की पढ़ाई पूरी की है. वो अपने छात्र जीवन से ही राजनीतिक में सक्रिय रहे हैं और वे आगे चल कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में भी रहें, जो की भाजपा का विद्यार्थी संगठन है. 

संजय सरावगी ने 1995 में बीजेपी की सदस्यता ली. इसके बाद उनहोंने 2003 में नगर निगम में वार्ड पार्षद का चुनाव जीतकर पहली बार वार्ड पार्षद बने थे.

कितनी बार जीते चुनाव?

संजय सरावगी साल 2005 में पहली बार दरभंगा सीट से विधायक चुने गए. इसके बाद फिर 2010 में दरभंगा से निकटतम राजद उम्मीदवार को 26,000 मतों के अंतर से हराकर दरभंगा के नगर विधायक बने थे. इसके बाद 2015, 2020 और 2025 में भी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर लगातार विधायक बने हुए हैं. 2025 के विधानसभा चुनाव में संजय सरावगी ने उमेश सहनी को बड़े मतों के अंतर से हराया था. संजय सरावगी बिहार के भूमि सुधार और राजस्व विभाग के मंत्री थे.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

CBSE 10th Result 2026 Date: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी, DigiLocker से ऐसे करें चेक

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…

Last Updated: April 4, 2026 07:02:58 IST

मुस्लिम पिता निभाएंगे कन्यादान का फर्ज, अब्दुला खान ने जीता दिल, शादी कार्ड देख भर आएंगी आंखें

Madhya Pradesh: एक मुस्लिम परिवार सामाजिक सद्भाव का एक अनूठा उदाहरण पेश कर रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 06:59:52 IST

Today Weather: आसमान में दिखेगा बादलों का तांडव! बारिश ही नहीं ओले भी बरसेंगे, जानें दिल्ली से राजस्थान तक का मौसम

Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में इस बार मौसम थोड़ा अलग रहा है. आमतौर…

Last Updated: April 4, 2026 06:38:37 IST

UP Petrol Diesel Price 4 April: यूपी में पेट्रोल-डीजल का बड़ा उलटफेर! सस्ता हुआ सफर या बढ़ेगा खर्च?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:18:55 IST

Petrol Diesel Price Today 4 April: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी! राहत की खबर या महंगाई का नया झटका?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 4, 2026 06:03:13 IST

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST