<
Categories: मनोरंजन

‘धुरंधर’ फिल्म से क्यों डरा पाकिस्तान, क्यों कर दिया ‘Mera Layari’ मूवी बनाने का एलान; सामने आई Inside Story

Dhurandhar vs Mera Layari: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' को जवाब देने के लिए पाकिस्तान ने 'मेरा ल्यारी' फिल्म बनाने का एलान किया है. इसका पोस्टर भी जारी कर दिया गया है.

Dhurandhar vs Mera Layari: आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर‘ का जलवा जारी है. ‘धुरंधर‘ ने कई फिल्मों को पछाड़ते हुए 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है. इस बीच रणवीर सिंह अभिनीत फ़िल्म के ‘नकारात्मक प्रचार‘ को मात देने के लिए पाकिस्तान सरकार ने अपने देश में फ़िल्म बनाने का एलान किया है. इसका नाम पोस्टर के साथ जारी हो गया है. बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के ‘धुरंधर‘ फिल्म के चलते पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है. आम लोगों के साथ पाकिस्तान की सरकार भी प्रतिक्रिया देने के लिए बाध्य हो गई है. खबर आई है कि रणवीर सिंह अभिनीत फ़िल्म ‘धुरंधर‘ की रिलीज के 10 दिन बाद पाकिस्तान के दिग्गज राजनेता शरजील इनाम मेमन ने ‘मेरा लयारी‘ की घोषणा की है. यहां पर बता दें कि ‘धुरंधर‘ फिल्म में कराची शहर का ल्यारी इलाका चर्चा में है.

PPP नेता ने भारत पर लगाए आरोप

पाकिस्तान के आम लोगों को भी कहना है कि ‘धुरंधर‘ फिल्म के जरिये भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है. इस बीच पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) से जुड़े सिंध के एक पाकिस्तानी राजनेता शरजील इनाम मेमन ने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर अहम एलान किया है. उन्होंने ‘धुरंधर‘ के जवाब में मेरा लयारी के मूवी पोस्टर जारी किए हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा है- ‘यह फ़िल्म धुरंधर द्वारा फैलाए गए ‘झूठ‘ का जवाब है, जो ल्यारी का सच्चा चित्रण पेश करती है.’

क्यों बनाई जा रही ‘मेरा लयारी’

उन्होंने लिखा है- ;जिन लोगों को नहीं पता, धुरंधर में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया था, जो ल्यारी का खूंखार, बेरहम गैंगस्टर था, जिसका कराची पर बहुत ज़्यादा दबदबा था. बताया जा रहा है कि मेरा ल्यारी बनाने के पीछे पाकिस्तान का एक और मकसद है. वह दिखाना चाहता है कि ‘धुरंधर‘ फिल्म में सब झूठ दिखाया गया है. वह यह भी बताना चाहता है कि भारत ने ‘धुरंधर‘ फिल्म जानबूझकर पाकिस्तान और उसके ल्यारी को बदनाम करने लिए बनाई है.

कब रिलीज होगी ‘मेरा ल्यारी‘

PPP से जुड़े सिंध के पाकिस्तानी राजनेता शरजील इनाम मेमन के X पर पोस्ट के मुताबिक, मेरा ल्यारी के दो पोस्टर शेयर किए हैं. साथ ही ट्वीट किया- ‘भारतीय फिल्म धुरंधर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ, खासकर ल्यारी को निशाना बनाकर किए जा रहे नेगेटिव प्रोपेगेंडा का एक और उदाहरण है.’ उन्होंने इसी पोस्ट में आगे लिखा है- ‘लयारी हिंसा नहीं है – यह संस्कृति, शांति, प्रतिभा और लचीलापन है.’ पोस्ट में उन्होंने यह जानकारी भी दी है कि अगले महीने मेरा ल्यारी रिलीज़ होगी, जो लयारी का असली चेहरा दिखाएगी.’ शरजील के अनुसार, मेरा ल्यारी जनवरी 2026 में रिलीज़ होगी. इस बीच कहा जा रहा है कि रहमान डकैत को PPP लीडरशिप का समर्थन था. इसका पक्ष में कहा गया कि PPP दशकों तक ल्यारी से चुनी जाती रही.

कई देशों में बैन हुई ‘धुरंधर‘

बता दें कि खाड़ी देशों में शामिल सऊदी अरब और ओमान के अलाव बहरीन, कुवैत, कतर, संयुक्त अरब अमीरात समेत 6 खाड़ी देशों में ‘धुरंधर‘ फिल्म को बैन कर दिया है. उधर, फिल्म मेकर्स का दावा है कि उन्होंने खाड़ी देशों में फिल्म रिलीज कराने की कोशिश की, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को मंजूरी देने साफ तौर पर मना कर दिया.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST