<
Categories: बिहार

पांच साल से पति के पीठ पीछे पत्नी कर रही थी कांड, खुला राज, तो पत्नी ने सुलाया मौत की नींद

बिहार के नवगछिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी का पांच साल से किसी से रिश्ता था. उसका पति इस रिश्ते से ऐतराज जताता था. इसके कारण उसने 4 अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

Wife Killed Husband: बिहार के नवगछिया जिले के खरीक थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पति की हत्या का मामला प्रेम संबंध, साजिश और अपहरण की कड़ियों से जुड़ता नजर आ रहा है. पुलिस के अनुसार, उमेश शर्मा की हत्या उसकी पत्नी अनिता देवी ने अपने प्रेमी पंकज शर्मा और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कराई. हत्या से पहले उमेश का अपहरण किया गया और बाद में स्कॉर्पियो से उसे मुरली बहियार होते हुए कोसी नदी किनारे ले जाया गया. आरोप है कि वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को नदी में फेंक दिया गया.

मामले का खुलासा पुलिस की तकनीकी जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर हुआ. पुलिस ने मृतक की पत्नी अनिता देवी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, कथित मुख्य साजिशकर्ता और अनिता के प्रेमी पंकज शर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

लापता होने की सूचना

पुलिस के मुताबिक, उमेश शर्मा के लापता होने की सूचना 6 अगस्त को पुलिस को मिली थी. मामला सामने आते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की. शुरुआती जांच में ही मामला सामान्य गुमशुदगी से अलग नजर आने लगा. तकनीकी साक्ष्यों और अन्य वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया. जांच आगे बढ़ी तो पुलिस की शक की सुई मृतक की पत्नी तक पहुंची. पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने कथित साजिश की परतें खोलनी शुरू कीं.

पति कर रहा था विरोध

पुलिस के अनुसार, उमेश शर्मा की पत्नी अनिता देवी का पंकज शर्मा के साथ करीब पांच सालों से प्रेम संबंध था. बताया गया है कि उमेश अपनी पत्नी के इस कथित रिश्ते का विरोध करता था. पुलिस का कहना है कि इसी विरोध को लेकर उमेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई. जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए पंकज शर्मा हैदराबाद से बिहार पहुंचा था.

ऐसे लगाया ठिकाना

नवगछिया एसपी वैभव शर्मा के अनुसार, 5 अगस्त को पंकज शर्मा हैदराबाद से फ्लाइट के जरिए पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचा. वहां से वह मोहम्मद सोहेल और मोहम्मद इरफान के साथ स्कॉर्पियो से नवगछिया पहुंचा. पुलिस के मुताबिक, इसके बाद उमेश शर्मा को काम के बहाने स्कॉर्पियो में बैठाया गया और उसे कुर्सेला की ओर ले जाया गया. आरोप है कि रास्ते में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की. पुलिस के अनुसार, शव को बरारी के पास कारी कोसी नदी में फेंक दिया गया.

मलकाइन घाट से बरामद हुआ शव

पुलिस की जांच के दौरान शव की तलाश शुरू की गई. काफी प्रयास के बाद उमेश शर्मा का शव कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र स्थित कोसी नदी के मलकाइन घाट से बरामद किया गया. शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच को और तेज कर दिया. घटनाक्रम से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल की गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई.

पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी अनिता देवी, मो. सोहेल और मो. इरफान को गिरफ्तार किया है. वहीं, पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पंकज शर्मा अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और पूरी योजना को किस तरह अंजाम दिया गया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

‘मैं कुंवारों की शादी कराऊंगी…’ महिला सरपंच का चुनाव के लिए अनोखा वादा, VIDEO Viral

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां झाझड़…

Last Updated: October 10, 2026 11:48:17 IST

YouTuber बने Salman Khan, वीडियो में हाफ पैंट में नजर आए भाईजान; अब होगी बड़े-बड़े यूट्यूबर्स की दुकान बंद?

Salman Khan YouTube Channel: सलमान खान ने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल शुरू किया है. इस…

Last Updated: October 10, 2026 11:16:22 IST

Shubman Gill vs Shai Hope: मैदान के बाद…अब सोशल मीडिया पर भिड़े गिल-शे होप! एक ‘कूल’ कमेंट से क्यों मची हलचल?

Shubman Gill vs Shai Hope: भारतीय कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप…

Last Updated: October 10, 2026 11:10:10 IST

Delhi Protest: अभिजीत दिपके हिरासत में, सौरव दास और आशुतोष रांका को भी किया गया डिटेन; दिल्ली में हाई अलर्ट

Delhi Protest: CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है.…

Last Updated: October 10, 2026 11:18:08 IST

IND VS WI:श्रेयस अय्यर के नाम कप्तानी का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, लगा ऐसा धब्बा; गंभीर की बढ़ी टेंशन

IND VS WI: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने T20 क्रिकेट इतिहास में अपने नाम एक…

Last Updated: October 10, 2026 10:23:25 IST