कालाहांडी जिले में नशे में एक पिता ने विवाद के दौरान अपने ही बेटे को मार दिया. पैसे मांगने को लेकर शुरु हुआ ये विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और बेटे की मौत हो गई.
नशे में पिता बन गया अपने ही खून का कातिल
Odisha News: कालाहांडी जिले के कलमपुर थाना क्षेत्र के नुआगुड़ा गांव में एक बाप अपने ही बेटे का कातिल बन बैठा. पैसे को लेकर शुरु हुए एक घरेलू विवाद ने एक परिवार में मातम ला दिया. आरोप है कि नशे की हालत में एक पिता ने अपने 20 वर्षीय बेटे के सिर पर लकड़ी के टुकड़े से हमला कर दिया.
गंभीर चोट लगने के बाद बेटे की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान आलोक रंजन गहिर के रूप में हुई है. वहीं आरोपी पिता की पहचान मानसिंह गहिर के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान मानसिंह गहिर अपने बेटे आलोक से पैसे मांग रहा था. पैसे देने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया. आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में मानसिंह ने लकड़ी के एक टुकड़े से आलोक के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद आलोक की हालत बिगड़ गई.
घटना के बाद परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल आलोक को तत्काल इलाज के लिए कलमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. आलोक की मौत की सूचना अस्पताल की ओर से पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही कलमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी पिता मानसिंह गहिर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस परिस्थिति में शुरू हुआ और हमला किस तरह हुआ. फिलहाल शुरुआती जानकारी के अनुसार, पैसे मांगने को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के बाद लकड़ी से किए गए हमले में युवक की मौत हुई.
घटना के बाद नुआगुड़ा गांव में शोक का माहौल है. एक परिवार के भीतर हुए इस विवाद के खूनी अंजाम ने स्थानीय लोगों को भी झकझोर दिया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.
BPSC Assistant Professor Recruitment: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पेशियलिटी) के 1711…
Shivani Kumari Marvin Achi Controversy: अमेरिकी यूट्यूबर मार्विन आची और शिवानी कुमारी के बीच विवाद…
Caught on Camera: बुलंदशहर के अनूपशहर में दो युवकों ने बस रुकते ही परिचालक पर…
Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में कड़ी…
Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान…
BIGG BOSS 20: बिग बॉस में स्काउट OP और उदिति सिंह के बीच काशवी और…