<
Categories: मनोरंजन

कार्तिक-ईशान से लेकर आदित्य तक… अनन्या के कितने Ex? करण के शो में फोन कॉल से खुला बड़ा राज!

Ananya Panday EX Boyfriends: करण जौहर के शो में अनन्या पांडे ने अपनी लव लाइफ को लेकर मजेदार खुलासे किए. उन्होंने आदित्य रॉय कपूर, ईशान खट्टर और कार्तिक आर्यन को फोन लगाया. तीनों ने कॉल उठाया, जिससे शो में खूब मस्ती हुई.

Ananya Panday EX Boyfriends: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. हाल ही में वह मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में नजर आईं. इस दौरान उनके साथ शनाया कपूर और अनन्या बिड़ला भी मौजूद थीं. शो में खूब मस्ती और बातचीत हुई, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अनन्या पांडे की लव लाइफ को लेकर रही. एक्ट्रेस ने शो में अपने तीन एक्स बॉयफ्रेंड्स को फोन लगा दिया. दिलचस्प बात यह रही कि तीनों ने उनका कॉल उठा भी लिया.

ऋतिक रोशन थे अनन्या का बचपन का क्रश

शो के दौरान अनन्या पांडे ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन उनके बचपन के क्रश रहे हैं. हालांकि, इस एपिसोड का सबसे मजेदार हिस्सा वह था, जब अनन्या ने अपने पुराने रिश्तों से जुड़े लोगों को फोन करना शुरू किया. उनके इस अंदाज ने करण जौहर और शनाया कपूर को भी हैरान कर दिया.

आदित्य, ईशान और कार्तिक को लगाया फोन

करण जौहर के शो में एक खास फोन-कॉल सेगमेंट रखा गया था. इसमें अनन्या पांडे ने सबसे पहले आदित्य रॉय कपूर को फोन लगाया. इसके बाद उन्होंने ईशान खट्टर को कॉल किया. जब अनन्या लगातार अपने पुराने दोस्तों को फोन करने लगीं तो करण जौहर ने मजाक में पूछा, ‘तुम सिर्फ अपने एक्स को ही फोन कर रही हो?’ इस पर अनन्या ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘मैं क्या कर सकती हूं?’ इसके बाद अनन्या ने कार्तिक आर्यन को वीडियो कॉल कर दिया. यह देखकर करण जौहर और अनन्या बिड़ला भी हैरान रह गए. अनन्या बिड़ला ने मजाक में कहा कि उन्होंने अपने सभी एक्स को कॉल कर दिया है. वहीं, अनन्या पांडे ने इस पूरे वाकये को ‘रिकॉर्ड ब्रेकर’ बताया. शो का यह मजेदार पल काफी दिलचस्प रहा.

इन फिल्मों के दौरान जुड़ा था नाम

अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने साल 2019 में आई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में साथ काम किया था. इसी दौरान दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आई थीं. इसके बाद साल 2020 में फिल्म ‘खाली पीली’ के दौरान अनन्या और ईशान खट्टर की नजदीकियों की चर्चा होने लगी. वहीं, बाद में अनन्या का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ भी जुड़ा. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था. इसके अलावा उनका नाम पूर्व मॉडल और वाइल्डलाइफ प्रेमी वॉकर ब्लैंको के साथ भी जुड़ा था.

ये भी पढ़ें: Dia Mirza ने Nawazuddin Siddiqui को बताया ‘Nightmare’, एक्टर ने कहा- काम में कमी निकालकर दिखाइए

फिलहाल सिंगल हैं अनन्या पांडे

अनन्या पांडे की लव लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है. हालांकि, उनके पुराने रिश्तों की चर्चा के बीच फिलहाल एक्ट्रेस सिंगल हैं. करण जौहर के शो में तीनों एक्स को फोन लगाने वाला उनका अंदाज अब इस एपिसोड का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया है.

ये भी पढ़ें:  Ramayana Box Office Collection: रामायण’ का महाधमाका! 2 हफ्ते में 1519 करोड़ की कमाई, रणबीर कपूर ने बनाया नया रिकॉर्ड

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Kal Ka Kumbh Rashifal 20 November 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार? जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल

Kal Ka Kumbh Rashifal 20 November 2026: कुंभ राशि वालों के लिए करियर, कारोबार, धन,…

Last Updated: November 19, 2026 16:13:50 IST

Watch Video: पापा की परी के लिए भिड़े दो दोस्त, लात-घूंसों से हुई पिटाई; वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

Viral Video: वायरल वीडियो में दो लड़के एक-दूसरे पर बुरी तरह से हमला करते हुए…

Last Updated: November 19, 2026 16:06:30 IST

Delhi MCD Schools: अब स्कूल के गेट पर लगेगा QR कोड, स्कैन करते ही होगा एडमिशन! 3000 कर्मचारियों की होगी भर्ती

Delhi School New Rules: दिल्ली के स्कूलों में नियम बदलने वाले हैं. इनमें स्कूलों में…

Last Updated: November 19, 2026 15:49:19 IST

कितने हिन्दू, कितने मुस्लिम, क्या 2070 तक बदल जाएगा भारत का धार्मिक जनसांख्यिकी गणित; क्या कहती है Pew की स्टडी?

Population Growth In India: Pew रिसर्च सेंटर की स्टडी के मुताबिक, 2035 तक इस्लाम दुनिया…

Last Updated: November 19, 2026 15:46:01 IST

कितने पढ़े-लिखे हैं आजम खान? कहां से ली LLB की डिग्री, कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

Azam Khan Net Worth: जेल से रिहा होने के बाद आजम खान एक बार फिर…

Last Updated: November 19, 2026 15:43:23 IST

सैफ अली खान को फिर मिली धमकी! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने, पुलिस अलर्ट

Saif Ali Khan Threat: बॉलीवुड में धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही…

Last Updated: November 19, 2026 15:40:13 IST