<

‘फेसबुक वाले बॉयफ्रेंड’ के चक्कर में उजाड़ लिया सुहाग: ₹10,000 का लालच देकर रेत दिया गला, रेलवे ट्रेक के पास मिला शव!

सोशल मीडिया पर हुए प्यार के चक्कर में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही सुहाग की आखिरी कथा लिख डाली.पहले पति को ₹10,000 का लालच देकर झारखंड बुलाया और रेलवे ट्रेक के पास निर्मम हत्या करके लाश को झाड़ियों में फेंक दिया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद खौफनाक मामले का खुलासा हुआ है जहां फेसबुक पर प्यार के चक्कर में फंसी महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. पहले तो पत्नी ने पति को 10 हजार रुपये दिलाने का लालच देकर झारखंड से बिलासपुर बुलाया, जहां बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने पति का दुपट्टे से गला घोंटा और फिर चाकू से रेतकर शव को रेलवे ट्रेक के पास झाडियों में फेंककर फरार गए. महिला के दो मासूम बच्चे भी हैं.

प्रेमी संग मिलकर उजाड़ा सुहाग

ये मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाने का है, जहां पूनम से अपने बॉयफ्रैंड और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पति विनोद लोमगा की हत्या कर दी. जांच में सामने आया है कि मृतक विनोद की पत्नी की फेसबुक के जरिए झारखंड के सुगड टोपनो से मुलाकात हुई थी. रोजाना की बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, जिसके बाद पत्नी पूनम ने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.

₹10,000 का लालच देकर बुलाया

इस हत्याकांड में पुलिस ने बड़े खुलासे किए हैं. जांच में सामने आया है कि पत्नी पूनम के प्रेमी सुगड ने पति विनोद को ₹10,000 का लालच देकर सिरगिट्टी बुला लिया. 18 मई 2026 को पति विनोद अपनी पत्नी पूनम लोमगा के साथ घर से तो निकला, लेकिन 20 मई को पूनम अकेली घर लौटी और बहाना बनाया कि विनोद किसी काम से वहीं रुक गया है और फोन भी रख लिया है. पुलिस ने बताया कि सिरगिट्टी इलाके में प्रेमी संग पत्नी ने पति विनोद की हत्या कर दी और लाश को रेलवे ट्रेक के किनारे छिपाकर लापता हो गए.

परिजनों ने कराई शिकायत

परिजनों को तब शक हुआ जब 21 मई तक विनोद लोमगा घर नहीं आया और न ही कोई खोज खबर मिली. ऐसे में 21 को ही थाना जलडेगा चौकी ओडगा (झारखंड) में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. जांच में पुलिस को शव के साथ-साथ अहम सुराग मिले, जब पत्नी पूनम से पूछताछ की गई तो उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया कि कैसे पैसे का झांसा देकर पहले पति को सिरगिट्टी ले गई, जहां प्रेमी व साथियों समेत पति की हत्या करा दी.

ये भी पढ़ें:- ताऊ ने छड़ी घुमाई और पलक झपकते ही प्रकट हो गई कुर्सी; ये जादू देख नेटिजन्स का चकराया सिर, बोले- नोबल प्राइज दो भाई!

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Bihar firecracker accident: सीवान में पटाखा बनाते समय मकान में भीषण विस्फोट, 4 शव बरामद, कई लोग घायल

Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…

Last Updated: October 23, 2026 20:52:49 IST

करवा चौथ पर भद्रा का साया या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें पूजा का सही मुहूर्त, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…

Last Updated: October 23, 2026 20:45:19 IST

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST