<

UP Crime: देवर ने भाभी के मोबाइल से निकाले प्राइवेट वीडियो और फोटो, फिर करने लगा ब्लैकमेल, अब पीड़िता ने उठाया ये कदम

Bareilly Crime News: महिला का कहना है कि आरोपी लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा. परिवार और समाज में बदनामी के डर से वह उसकी मांगों को पूरा करती रही. इस दौरान आरोपी ने उससे कई लाख रुपये वसूल लिए.

UP Crime News: रिश्तों की गरिमा को झकझोर देने वाला एक गंभीर मामला बरेली के आंवला क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही चचेरे देवर पर निजी फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मामला जांच में लिया गया है.

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी को करीब सात वर्ष हो चुके हैं और वह दो बच्चों की मां है. आरोप है कि करीब दो साल पहले उसके देवर ने किसी बहाने से उसका मोबाइल फोन अपने पास लिया था. इसी दौरान उसने महिला के निजी फोटो और वीडियो चोरी कर लिए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी.

बदनामी के डर से मांगों को पूरा करती रही महिला

महिला का कहना है कि आरोपी लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा. परिवार और समाज में बदनामी के डर से वह उसकी मांगों को पूरा करती रही. इस दौरान आरोपी ने उससे कई लाख रुपये वसूल लिए. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अब उसके वैवाहिक जीवन को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है.

महिला ने पूरी घटना पति को बताई

जब प्रताड़ना असहनीय हो गई, तब महिला ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी और न्याय के लिए पुलिस का सहारा लिया. उसने थाना आंवला में तहरीर दी थी, लेकिन शुरुआत में कार्रवाई न होने पर उसने क्षेत्राधिकारी से गुहार लगाई.

दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी- पुलिस

क्षेत्राधिकारी आंवला के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने मंगलवार को भी मचाया तहलका! 5 दिन में ₹216 करोड़ पार, अब 250 करोड़ की बारी

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…

Last Updated: October 7, 2026 08:22:38 IST

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST

Petrol Diesel Prices 7 October: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…

Last Updated: October 7, 2026 07:21:29 IST

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST