<

UP: शख्स ने शादी का झांसा देकर महिला से बनाए संबंध और फिर… पुलिस ने लगाईं हल्की धाराएं, अब 2 दारोगा और एक दीवान निलंबित

Bareilly News: महिला का आरोप था कि एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में उसे छोड़ दिया. यह मामला गंभीर प्रकृति का था और इसमें कड़ी धाराएं लगनी चाहिए थीं.

UP News: बरेली जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इनमें दो उपनिरीक्षक (दारोगा) और एक मुख्य आरक्षी (दीवान) शामिल हैं.

यह मामला थाना सीबीगंज क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 8 दिसंबर 2023 को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी. महिला का आरोप था कि एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में उसे छोड़ दिया. यह मामला गंभीर प्रकृति का था और इसमें कड़ी धाराएं लगनी चाहिए थीं.

गंभीर आरोपों को नहीं किया गया था शामिल

जांच में खुलासा हुआ कि एफआईआर संख्या 354/2023 तो दर्ज की गई, लेकिन उसमें गंभीर आरोपों को शामिल नहीं किया गया. इसके बजाय केवल हल्की धाराएं लगाई गईं, जिससे मामले की गंभीरता कम हो गई. उस समय के मुंशी प्रवीण कुमार पर आरोप है कि उन्होंने एफआईआर दर्ज करते समय आवश्यक धाराएं नहीं जोड़ीं.

जांच के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप

वहीं मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक रत्नेश कुमार और सचिन चौधरी ने भी जांच के दौरान लापरवाही बरती और जरूरी कानूनी कार्रवाई नहीं की. एसएसपी अनुराग आर्य ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए तीनों को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST

Petrol Diesel Prices 7 October: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…

Last Updated: October 7, 2026 07:21:29 IST

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST