<

Road Accident: बैकुंठपुर में तेज रफ्तार का कहर! कार सवार नशेड़ियों ने मचाया उत्पात, कई वाहनों की मारी टक्कर

Baikunthpur Road Accident: बैकुंठपुर कस्बे में तेज रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक नजारा देखने को मिला. नशे में धुत कार सवारों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया. तेज रफ्तार कार ने पहले दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद सामने से आ रही एक अन्य कार से जा भिड़ी.

Baikunthpur Road Accident: जिले के बैकुंठपुर कस्बे में तेज रफ्तार और लापरवाही का खौफनाक नजारा देखने को मिला. नशे में धुत कार सवारों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया. तेज रफ्तार कार ने पहले दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी, इसके बाद सामने से आ रही एक अन्य कार से जा भिड़ी. इस सिलसिलेवार हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे को अंजाम देने वाली कार में तीन युवक सवार थे, जो नशे की हालत में थे. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई. इसी का फायदा उठाकर तीनों आरोपी युवक अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त कारों को जब्त कर लिया. वहीं, घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिरमौर अस्पताल भेजा गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घायल प्रदीप सिंह, निवासी सिरमौर, ने बताया कि वह रीवा से एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. तभी सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी. इस दौरान दो बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गए.

आरोपियों का क्राइम रिकॉर्ड

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे में शामिल कार गढ़ निवासी की है और पहले भी विवादों में रह चुकी है. करीब छह माह पूर्व इसी कार से हुए एक अन्य हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. उस मामले की सुनवाई अभी न्यायालय में चल रही है.

एक ही वाहन का बार-बार गंभीर हादसों में शामिल होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. बैकुंठपुर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच कर रही है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST