युवक की पहचान 40 वर्षीय इंद्रसेन के तौर पर की गई है, जो महसी टेपरा का रहने वाला है. इंद्रसेन का शव सुबह गांव वालों को नहर किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला. फिल्हाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जानें पूरा मामला
3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया: नहर किनारे लहूलुहान मिला शव, सिर-माथे पर गहरी चोटें, आखिर क्या है मामला!
उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है. इस हादसे ने न सिर्फ घटनास्थल पर बल्कि पूरे गांव में हड़कंप मच दिया है. ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटना शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरी माफी गांव से टेंटकर्मी इंद्रसेन का शव बरामद हुआ है. परिजनों का आरोप है कि एक झोलाछाप डॉक्टर ने इंद्रसेन को गलत इंजेक्शन लगाया, जिसके कारण उसकी तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई. हालांकि शव के सिर और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसने मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है.
मृतक इंद्रसेन की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. फिल्हाल पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. इंद्रसेन अपने परिवार में रोजी-रोटी कमाने वाला अकेला व्यक्ति था. अब वो अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए. इसलिए अब जांच के बाद ही मौत कारणों का स्पष्टीकरण हो सकेगा.
Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.
Lonavala Crime News: पुणे के लोनावला में 33 वर्षीय अभय माणिक मराठे की गोली लगने…
Delhi Dengue Cases: दिल्ली में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं. अक्तूबर के…
Delhi Vidya Vahini Yojana: दिल्ली सरकार की तरफ से 'विद्या वाहिनी योजना' के तहत 581…
Shardiya Navratri 2026 Kalash Sthapana: शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और 19…
Cremation after sunset: हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार को लेकर कई तरह की धार्मिक परंपराएं…
Deoghar Viral Video: झारखंड के देवघर में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया…