<

छत्तीसगढ़ की वो लुटेरी हसीना! जिसने ठगे 850 रईसजादे, ग्राहक बनाकर करवाती थी ‘महापाप’

Chhattisgarh News: ड्रग तस्करी मामले में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, नव्या मलिक नाम की लड़की पहले अमीर लोगों से दोस्ती करती थी और फिर उन्हें ड्रग्स लेने के लिए उकसाती थी। आरोपी हर्ष आहूजा ने इस बात का खुलासा किया है।

Navya Malik Case: छत्तीसगढ़ ड्रग्स तस्करी केस से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ में एक लड़की की ऐसी बेड डायरी खुली है जिसे पड़ते ही हर किसी की आंखें फट जाएं। ये लड़की ड्रग्स क्वीन के नाम से भी चर्चाओं में है जबकि इसका असली नाम नव्या मलिक है। नव्या मालिक के संपर्क में अब तक 850 रईसजादे आए हैं जिनसे अब पूछताछ हो सकती है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि ड्रग्स रैकेट के पीछे होटल, पब- क्लब संचालकों और उनके मैनेजरों की बड़ी भूमिका है। इन्होंने युवतियों को ड्रग्स पैडलर्स के तौर पर इस्तेमाल किया।

ग्राहक बनाकर करती थी गंदा काम

पूछताछ में आरोपी हर्ष आहूजा ने खुलासा किया है कि क्लब में आने वाले अमीर लोगों से पहले लड़कियों की दोस्ती कराई जाती थी। इसके बाद, ये लड़कियां इन युवकों को नशे के लिए उकसाती थीं। इसके बाद, उन्हें अपना ग्राहक भी बना लेती थीं। वहीं नव्या मलिक और विधि अग्रवाल भी इसी तरह अपना नशे का धंधा चलाती थीं और हमेशा नए नए लड़कों को अपना निशाना बनाती थीं। हर्ष आहूजा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि इंटीरियर डिज़ाइनर नव्या मलिक और विधि अग्रवाल इस खेल में सिर्फ़ मोहरे हैं और उनके पीछे एक बड़ा गिरोह भी छिपा हुआ है। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि ड्रग्स रैकेट के पीछे दिल्ली, मुंबई और पंजाब के बड़े माफिया भी शामिल हैं। 

रईसजादों के संपर्क में थी नव्या

हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि, नव्या मलिक होटलों, पब और क्लबों में अमीर लोगों से दोस्ती करती थी और फिर उन्हें ड्रग्स खरीदने के लिए मजबूर करती थी। जांच करने पर नव्या मलिक के फोन से कई अमीर लोगों के नंबर मिले हैं। इनमें कुछ विधायकों के बेटे और पूर्व मंत्रियों के बेटे भी शामिल थे। इसके अलावा, शराब कारोबारियों और बाकि बड़े लोगों के बेटे भी शामिल हैं। लेकिन, पुलिस ने अभी तक इनमें से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। हर्ष जैसे कई और भी रईसजादे थे जो इन दोनों महिलाओं से ड्रग्स खरीदते थे। 

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी, जानें दोनों की Age

Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…

Last Updated: October 31, 2026 17:06:06 IST