<

हाथ में पत्नी का सिर लेकर सड़कों पर निकला पति! शराब के नशें में बना कसाई; हिला देगी वीडियो

Wife Murder Case: छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, इस एक घटना ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं. बताया जा रहा है कि यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी.

Wife Murder Case: छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले से एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, इस एक घटना ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं. बताया जा रहा है कि यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. सिर्फ इतना ही नहीं  बल्कि उसका कटा हुआ सिर हाथ में लेकर गाँव की सड़कों पर घुमाया. ये खौफनाक मंजर गांव के हर एक शख्स ने देखा और जिसने भी देखा उसकी आंखें फटी रह गईं. चलिए जान लेते हैं कि पूरा मामला क्या है? 

शराब पीने के बाद सिर धड़ से किया अलग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सनसनीखेज़ मामला बाल्को नगर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले बुंदेली गाँव का है. हुआ कुछ यूँ कि बुधवार शाम को, सालिक राम नाम के एक मज़दूर ने अपनी पत्नी, चैत कुंवर की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफ़ी समय से विवाद चल रहा था. पत्नी अक्सर अपने पति के चरित्र पर शक करती थी, और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. जिसके बाद पति ने उसे बेरहमी से मार डाला. इतना ही नहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक हत्या वाले दिन भी, सुबह के समय पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. शाम को, जब वो दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तो एक बार फिर उनका झगड़ा बढ़ गया. गुस्से में आकर, सालिक राम ने एक तेज़ धार वाले चाकू से अपनी पत्नी पर हमला किया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. अपराध करने के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ. जिसके बाद उसने हैरान कर देने वाली हरकत की.

सिर लेकर घूमा इलाके में

हत्या के बाद, आरोपी ने अपनी पत्नी का सिर एक प्लास्टिक के बोरे में रखा और अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकल पड़ा. रास्ते में उसने लोगों को खुलेआम बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. कई जगहों पर उसने बोरा खोलकर राहगीरों को कटा हुआ सिर भी दिखाया; यह एक ऐसा चौंकाने वाला कृत्य था जिसने लोगों के मन में डर और गुस्सा, दोनों पैदा कर दिया.

UP Board 10th Topper: यूपी की वो टोपर जिसका रिकॉर्ड आज भी कायम! 10 सालों से नहीं दे पाया कोई टक्कर; जानें सौम्या पटेल के बारे में सब कुछ

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? वजह जानकर चौंक जाएंगे, जानें इसके पीछे की वजह

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:45:04 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…

Last Updated: October 24, 2026 18:01:37 IST

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST