UP Board 10th Topper| Sarkari Result: जैसा की आप सभी जानते हैं कि UP Board Class 10 और 12 के नतीजें आज सामने आ जाएंगे. बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज शाम 4:00 बजे नतीजे भी घोषित हो जाएंगे, और यूपी को उसका Topper भी मिल जाएगा. लेकिन, इन सबके बीच आज भी रक ऐसा नाम चर्चा में जिसका रेसोर्ट पिछले 10 साल से कोई नहीं तोड़ सका है. जी हाँ! हम बात कर रहे हैं सौम्या पटेल की. दरअसल, रायबरेली की इस बेटी ने 2016 में जो बेंचमार्क तय किया था, उसे पिछले एक दशक में कोई भी पार नहीं कर पाया है.
यहां देखें सौम्या के हर सब्जेक्ट के मार्क्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2016 में, सौम्या पटेल ने UP Board Class 10 की परीक्षाओं में 98.67 प्रतिशत अंक हासिल करके पूरे यूपी के जैसे होश ही उड़ा दिए थे. बता दें कि ये टोपर रायबरेली के ‘विद्याभोग पब्लिक इंटर कॉलेज’ की छात्रा थीं. सौम्या ने कुल 600 अंकों में से 592 अंक हासिल किए थे. उनके मार्क्स देख हर किसी की आंखें फट गई थीं. इतने शानदार मार्क्स लाना हर किसी के बस की बात नहीं होती. आप नीचे देख सकते हैं सौम्या के हर विषय के अंक.
- विज्ञान: 100/100
- हिंदी: 99/100
- इंग्लिश: 99/100
- गणित: 98/100
अनोखी है सफलता की कहानी
यूपी को एक नई पहचान दिलाने वाली सौम्या मूल रूप से सरावं गांव की रहने वाली हैं. बताया जाता है कि उनके गांव में अच्छे स्कूल नहीं थे न ही शिक्षा की इतनी खास व्यवस्था थी. जिसकी वजह से सौम्या अपनी बुआ के साथ रहती थीं और वहीं से अपनी पढ़ाई करती थीं. एक साधारण किसान की बेटी होने के बावजूद, सौम्या के सपने आसमान जितने ऊंचे थे. अपनी सफलता के बारे में बताते हुए उन्होंने एक बार कहा था कि आप जो कुछ भी पढ़ें, उसे पूरे ध्यान से पढ़ें, और कभी भी Revision करना न भूलें.
IAS Officer बनना चाहती थीं सौम्या
उस समय, सौम्या ने बताया था कि वो UPSC Topper टीना डाबी से बहुत प्रेरित थीं और उनका अपना भी एक सपना था कि वो खुद एक IAS Officer बनें और इस तरह देश की सेवा करें. हालांकि प्राची निगम (98.50%) ने 2024 में इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश ज़रूर की, लेकिन UP Board के इतिहास में ‘All-Time Topper’ का खिताब आज भी सौम्या पटेल के नाम ही है.