<

Vedanta Power Plant Blast: सक्ती में बड़ा धमाका, वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, मजदूरों की मौत, कई घायल

Sakti Power Plant Accident: वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. बॉयलर फटने से मजदूर बुरी तरह झुलस गए; उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना डभरा इलाके में हुई. पीएम मोदी और सीएम विष्णु देव साय ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान किया है. साथ ही जांच का सख्त आदेश दिया है.

Vedanta Power Plant Blast:  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. बॉयलर फटने से 50 मज़दूर बुरी तरह झुलस गए; उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह घटना डभरा इलाके में हुई, घायलों को रायगढ़ हॉस्पिटल लाया जाया गया, जहां इलाज के दौरान 3 लोगों की ओर मौत हो गई, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 10 से 13 हो गया है. पीएम मोदी और सीएम विष्णु देव साय ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान किया है. साथ ही जांच का सख्त आदेश दिया है.

कब हुई घटना?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंहितराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बाकी दिनों की तरह ही सामान्य कामकाज चल रहा था. अचानक, दोपहर करीब 2:00 बजे एक बॉयलर फट गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी

इस दुर्घटना में 13 मज़दूरों की जान चली गई है, जबकि 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए है. पहले जहां 30 से 40 लोगों के घायल होने की खबर आई थी वह 22 हो चुकी है. घायल मज़दूरों का फिलहाल इलाज चल रहा है. इस हादसे के बाद घायलों को सक्ती ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.
बता दें कि, प्लांट प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों का अभी तक कोई बयान नहीं आया है. वहीं दूसरी तरफ जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया है.

पीएमओ ने सोशल मीडिया पर जताया

घटना पर पीएमओ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ के शक्ति ज़िले में एक पावर प्लांट में हुआ हादसा दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है. घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों. लोकल एडमिनिस्ट्रेशन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है. PMNRF से हर मृतक के परिवार वालों को 2 लाख रुपये की एक्स-ग्रेसिया दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PM @narendramodi

सीएम विष्णु देव साय ने जताया शोक

शक्ति वेदांता प्लांट हादसे को लेक छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने शोक जताया है उन्होंने कहा कि बहुत ही दुखद हादसा है, दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ है. जो भी मृतक है उनके परिवार को भगवान शक्ति दे. हादसे की जांच होगी और जो भी दोषी होगा उनपर कड़ी कार्यवाही होगी.

सीएम ने किया मुआवजे का एलान

सीएम ने की मुआवजे की घोषणा लिखा कि सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. राज्य सरकार द्वारा मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत और संबल मिल सके. सभी घायलों के समुचित एवं निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
कमिश्नर बिलासपुर को घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.  सरकार पूरे मामले पर सतत निगरानी रखे हुए है और प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

LPU में प्रदर्शन के बाद बड़ा अपडेट, 10 दिन बंद रहेंगी नियमित कक्षाएं, MTT एग्जाम अगले आदेश तक स्थगित

LPU Classes Suspended: LPU में रविवार को हुए विरोध-प्रदर्शन और तनाव के बाद यूनिवर्सिटी ने…

Last Updated: September 27, 2026 23:29:37 IST

Bigg Boss 20: बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी हुईं बेघर, तीन हफ्ते में खत्म हुआ सफर, यंग डीएसए ने मारी बाजी

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे वीकेंड का वार में पंजाबी एक्ट्रेस ईशा…

Last Updated: September 27, 2026 23:09:36 IST

भोजन की थाली लेकर किस दिशा में बैठते हैं आप? वास्तु में बताई गई हैं ये दिशाएं, जमीन पर बैठकर खाने के भी हैं फायदे

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में भोजन करने की दिशा को भी महत्वपूर्ण माना गया है.…

Last Updated: September 27, 2026 22:37:19 IST

अंबाला में निर्माणाधीन बिल्डिंग भरभराकर गिरी,  2 की मौत और 5 मजदूर घायल, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग अचानक…

Last Updated: September 27, 2026 20:58:48 IST

Shubman Gill Century: वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, धोनी के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी; धवन का रिकॉर्ड ध्वस्त!

IND vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने…

Last Updated: September 27, 2026 20:55:31 IST