<
Categories: क्रिकेट

Sanju Samson: संजू सैमसन ने जसप्रीत बुमराह को छोड़ा पीछे, IPL के बीच जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

Sanju Samson: संजू सैमसन को मार्च महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से नवाजा गया है. सैमसन ने मार्च में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान 3 अहम पारियां खेली थीं, जिनके दम पर भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था.

ICC Player Of Month: भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को आईसीसी ओर से खास इनाम मिला है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने संजू सैमसन को मार्च महीने के लिए आईसीसी का बेस्ट प्लेयर चुना है. संजू सैमसन ने पिछले महीने टी20 वर्ल्ड कप में कई यादगार पारियां खेलीं, जिनके दम पर भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. ICC की ओर से बयान में कहा गया कि आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के चलते भारत के संजू सैमसन को मार्च महीने के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. ICC ने बताया कि यह अवॉर्ड जीतने पर संजू सैमसन ने कहा, ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीतना एक अविश्वसनीय एहसास है. खासकर इसलिए क्योंकि यह मेरे क्रिकेट करियर के सबसे अविस्मरणीय दौर में मिला है.’

जसप्रीत बुमराह को छोड़ा पीछे

संजू सैमसन के अलावा 2 अन्य खिलाड़ी भी आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ की रेस में थे. सैमसन के अलावा भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को भी मार्च के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया था. संजू सैमसन ने इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम किया.

संजू सैमसन ने खेली थी 3 अहम पारियां

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में संजू सैमसन भारतीय टीम की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे. बाद में टीम के कॉम्बिनेशन के चलते उन्हें मौका दिया गया. 26 फरवरी को सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन ने वापसी की, जिसके बाद उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी. फिर 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में संजू सैमसन ने 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया.

इसके बाद फिर सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने 253/7 का स्कोर खड़ा किया. इस मैच में भारत ने 7 रन से जीत हासिल की. फिर 8 मार्च को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में भी संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने 96 रनों से जीत दर्ज की. संजू सैमसन की यह तीनों पारियां मार्च के महीने में आईं. इन तीन मैचों में संजू सैमसन ने 137.50 की औसत और 199.27 के शानदार स्ट्राइक रेट से 275 रन बनाए.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST

Marriage fraud: शादी का वादा कर लिव-इन में रहा युवक, फिर किया इनकार, युवती पहुंची SP ऑफिस

Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…

Last Updated: September 28, 2026 21:35:06 IST

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST

Bengaluru News: अब क्या गिटार के लिए भी हेलमेट…, AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, कट गया 500 का चालान

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…

Last Updated: September 28, 2026 19:37:51 IST