Live
Search
Home > क्राइम > इंसानियत शर्मसार! जब हैवान बनीं महिला; सहेली के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर, हुई दर्दनाक मौत

इंसानियत शर्मसार! जब हैवान बनीं महिला; सहेली के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर, हुई दर्दनाक मौत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां दो महिलाओं ने अपनी सहेली की बेरहमी से हत्या कर दी है. इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 7, 2026 15:11:03 IST

Mobile Ads 1x1

Chhattisgarh Murder News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में ऐसी घटना घटी, जिसने दोस्ती और इंसानियत को शर्मसार कर दिया. बताया जा रहा है कि चरित्र पर सवाल उठाने के कारण दो महिलाओं ने अपनी सहेली को मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं दोनों ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया. जानें क्या है पूरी घटना. 

क्या है पूरा मामला?

यह मामला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के थाना शोभा क्षेत्र के ग्राम गरीबा का है. गांव की रहने वाली दो महिलाओं सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) आरोप है कि सुमित्रा नेताम (37) नाम की महिला दोनों महिलाओं के बारे में गांव में गलत बातें फैला रही थी. इस बात से खफा होकर दोनों महिलाएं सुमित्रा के घर उससे बदला लेने पहुंची. वहां पहुंचकर दोनों ने उस महिला  से खूब मारपीट की. पुलिस के मुताबिक दोनों ने सुमित्रा के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया और उसे खूब तड़पाया. इतना ही नहीं, दोनों ने उस महिला की छाती पर चढ़कर लात-घूंसे मारे, और ये तब तक किया जब तक वह मर नहीं गई. इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना से माहौल काफी भय वाला बना हुआ है. 

यह खबर भी पढ़ें: https://indianews.in/indianews/farooq-abdullah-singing-mata-bhajan-wearing-red-chunari-viral-video-jammu-communal-harmony-863456/

पुलिस ने क्या की कार्रवाई?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार जनों को सौंप दिया गया है.  हालांकि अभी मामले की जांच चल रही है. 

MORE NEWS

Home > क्राइम > इंसानियत शर्मसार! जब हैवान बनीं महिला; सहेली के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर, हुई दर्दनाक मौत

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 7, 2026 15:11:03 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS