Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां दो महिलाओं ने अपनी सहेली की बेरहमी से हत्या कर दी है. इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है.
क्राइम न्यूज
Chhattisgarh Murder News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में ऐसी घटना घटी, जिसने दोस्ती और इंसानियत को शर्मसार कर दिया. बताया जा रहा है कि चरित्र पर सवाल उठाने के कारण दो महिलाओं ने अपनी सहेली को मौत के घाट उतार दिया. इतना ही नहीं दोनों ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया. जानें क्या है पूरी घटना.
यह मामला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के थाना शोभा क्षेत्र के ग्राम गरीबा का है. गांव की रहने वाली दो महिलाओं सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) आरोप है कि सुमित्रा नेताम (37) नाम की महिला दोनों महिलाओं के बारे में गांव में गलत बातें फैला रही थी. इस बात से खफा होकर दोनों महिलाएं सुमित्रा के घर उससे बदला लेने पहुंची. वहां पहुंचकर दोनों ने उस महिला से खूब मारपीट की. पुलिस के मुताबिक दोनों ने सुमित्रा के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया और उसे खूब तड़पाया. इतना ही नहीं, दोनों ने उस महिला की छाती पर चढ़कर लात-घूंसे मारे, और ये तब तक किया जब तक वह मर नहीं गई. इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना से माहौल काफी भय वाला बना हुआ है.
यह खबर भी पढ़ें: https://indianews.in/indianews/farooq-abdullah-singing-mata-bhajan-wearing-red-chunari-viral-video-jammu-communal-harmony-863456/
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार जनों को सौंप दिया गया है. हालांकि अभी मामले की जांच चल रही है.
Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…
KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…
Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…
Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…
Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…
Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…