Dhamtari News: आरोपियों ने दयानंद साहू से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली. विरोध करने पर उनके बाएं जांघ में वार कर घायल कर दिया गया. वहीं तिलक राम साहू से भी 500 रुपये छीन लिए गए और उन्हें भी चोट पहुंचाई गई.
धमतरी में लूट केस का खुलासा
Chhattisgarh News: धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में हुई लूट और चाकूबाजी की वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है. जानकारी के अनुसार, बालोद जिले के पेण्डरवानी निवासी दयानंद साहू 27 अप्रैल की शाम अपने परिवार के साथ सिहाद गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.
रात करीब 9:15 बजे वे अपने रिश्तेदार तिलक राम साहू के साथ पंचायत भवन के पीछे तालाब के पास गए थे. इसी दौरान चार युवकों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार दिखाकर लूटपाट की.
आरोपियों ने दयानंद साहू से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली. विरोध करने पर उनके बाएं जांघ में वार कर घायल कर दिया गया. वहीं तिलक राम साहू से भी 500 रुपये छीन लिए गए और उन्हें भी चोट पहुंचाई गई.
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान आरोपी किशन यादव सहित तीन नाबालिगों को पकड़ा गया. पूछताछ में सभी ने वारदात कबूल कर ली है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक कैंची बरामद की है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Chembur chemical tanker leak: मुंबई के चेंबूर में मैसूर कॉलोनी मोनोरेल स्टेशन के पास बेंजीन…
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को धनिया पंजीरी का भोग लगाने की परंपरा है.…
हाल ही में PhonePe ने 'UPI 123Pay' नामक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यूजर…
Awarapan 2 OTT release: मरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में…
Air India flight bomb threat: दम्माम से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट…
हाल ही में करीना कपूर ने कहा कि एक मां के तौर पर उन्हें अक्सर…