Dhamtari News: मृतक यशवंत साहू (26 वर्ष) पिछले काफी समय से पुलिस और सेना (आर्मी) की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था. परिजनों ने बताया कि यशवंत एक मेधावी छात्र था और उसका एकमात्र लक्ष्य देश सेवा के लिए वर्दी पहनना था.
धमतरी में युवकी ने की आत्महत्या
Chhattisgarh News: परीक्षाओं का दबाव और सपनों को पूरा न कर पाने का गम युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ता जा रहा है. ताजा मामला धमतरी के गुजराती कॉलोनी (कोतवाली थाना क्षेत्र धमतरी) से सामने आया है, जहां वर्दी पहनने का सपना देख रहे 26 वर्षीय एक होनहार युवक ने लगातार मिल रही असफलता से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया.
जानकारी के अनुसार, मृतक यशवंत साहू (26 वर्ष) पिछले काफी समय से पुलिस और सेना (आर्मी) की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था. परिजनों ने बताया कि यशवंत एक मेधावी छात्र था और उसका एकमात्र लक्ष्य देश सेवा के लिए वर्दी पहनना था.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यशवंत कई बार भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल हुआ, लेकिन हर बार महज कुछ अंकों के फासले से उसका चयन रुक जाता था. बार-बार मिलने वाली इस निराशा ने उसे अवसाद (डिप्रेशन) की ओर धकेल दिया. इसी मानसिक तनाव के चलते उसने अपने जीवन कीआ लीला समाप्त कर ली.
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला भर्ती परीक्षाओं में असफलता से जुड़ी हताशा का लग रहा है. पुलिस युवक के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण कर रही है. परिजनों और मित्रों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सके.
यह घटना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के मानसिक संघर्ष को उजागर करती है. विशेषज्ञों का मानना है कि करियर की दौड़ में युवाओं को मानसिक संबल और उचित मार्गदर्शन की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि वे असफलता को जीवन का अंत न मानकर एक पड़ाव के रूप में देखें.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…