Dhamtari warehouse project: छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला कृषि और सहकारिता के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान रच रहा है. भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ के क्रियान्वयन में धमतरी ने न केवल प्रदेश, बल्कि देश के सामने एक मिसाल पेश की है. जिले की चार बड़ी सहकारी समितियों (PACS) को गोदाम निर्माण के लिए 'हायरिंग एश्योरेंस लेटर' जारी कर दिए गए हैं, जो स्थानीय स्तर पर भंडारण की तस्वीर बदल देंगे.
धमतरी में 4 आधुनिक गोदामों से बदलेगी कृषि भंडारण की तस्वीर.
Dhamtari warehouse project: छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला कृषि और सहकारिता के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान रच रहा है. भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना’ के क्रियान्वयन में धमतरी ने न केवल प्रदेश, बल्कि देश के सामने एक मिसाल पेश की है. जिले की चार बड़ी सहकारी समितियों (PACS) को गोदाम निर्माण के लिए ‘हायरिंग एश्योरेंस लेटर’ जारी कर दिए गए हैं, जो स्थानीय स्तर पर भंडारण की तस्वीर बदल देंगे.
NCCF रायपुर और जिला प्रशासन के बीच समन्वय का परिणाम है कि योजना से जुड़ी तमाम औपचारिकताएं (MOUs और एग्रीमेंट) युद्ध स्तर पर पूर्ण कर ली गई हैं. जमीनी स्तर की शंकाओं के समाधान के लिए जल्द ही NCCF मुख्यालय, नई दिल्ली के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया जाएगा.
धमतरी जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा कहते हैं कि, धमतरी ने चना खरीदी और भंडारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. यह उपलब्धि किसानों की सक्रिय भागीदारी और वैज्ञानिक भंडारण की दिशा में हमारे बढ़ते कदमों का प्रमाण है.
31 मई 2023 को केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य PACS (प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों) को सशक्त बनाना है. इसके माध्यम से:
लक्ष्य के करीब पहुंचने के बाद भी जिले में खरीदी प्रक्रिया थमी नहीं है. प्रशासनिक दक्षता का आलम यह है कि धमतरी अब राज्य के अन्य जिलों के लिए एक ‘रोल मॉडल’ बनकर उभर रहा है. भंडारण की इस वैज्ञानिक व्यवस्था से न केवल अनाज सुरक्षित रहेगा, बल्कि बिचौलियों पर निर्भरता कम होने से किसानों की आय में भी ठोस वृद्धि होगी.
(Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.)
वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…
JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…
Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…