<

आष्टा में गूंजी शहनाई! 200 जोड़ों ने एक साथ लिए 7 फेरे, CM मोहन यादव ने वर्चुअली दिया आशीर्वाद!

मध्य प्रदेश के सिहोर स्थित आष्टा में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली जुड़कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया.

मध्य प्रदेश के सिहोर जिले के आष्टा में सामाजिक समरसता की मिसाल पेश हुई. यहां भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 200 जोड़ों ने एक साथ सात फेरे लेकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया. पूरा पंडाल वैदिक मंत्रोच्चार और शहनाई की गूंज से गूंज उठा. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित निवास से वर्चुअली शामिल हुए. 

मुख्यमंत्री का बेटियों को आशीर्वाद

उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी नवविवाहित वर-वधुओं को सुखद एवं मंगलमय जीवन का आशीर्वाद दिया. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि ‘सामूहिक चेतना का उत्सव’ है. 

यह समाज को फिजूलखर्ची, दिखावे और दहेज जैसी कुरीतियों से दूर रहने का मजबूत संदेश देता है. उन्होंने कहा कि एक मंच पर इतनी बेटियों का कन्यादान होना सौभाग्य की बात है.

शादी में अब तक 1000 करोड़ खर्च

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना बेहद सफल रही है. दिसंबर 2023 से लेकर अप्रैल 2026 तक इस योजना के तहत प्रदेश की 1 लाख 70 हजार 187 बेटियों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है. 

सरकार द्वारा इन बेटियों को अब तक लगभग 1000 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जिससे गरीब परिवारों पर बोझ कम हुआ है.

आष्टा के इस आयोजन में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. सभी ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें:- जब गुंबद पर चढ़कर खुद ही मस्जिद हटाने लगे लोग! जानिए चंदौली प्रशासन के उस नोटिस के बारे में जिससे मच गया हड़कंप

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

शिवा शर्मा मामले में श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन तक पुलिस को देती रही चकमा; नेपाल से नागपुर तक ऐसे पहुंची जांच

Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…

Last Updated: October 20, 2026 16:30:47 IST

JNU में 17 दिन बाद खत्म हुई छात्रों की भूख हड़ताल, 5 छात्रों का निष्कासन रद्द करने का निर्देश

JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…

Last Updated: October 20, 2026 16:09:02 IST

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST