<

Themli Island: टूरिस्टों के लिए गुड न्यूज! धमतरी का ठेमली आइलैंड बनेगा Mini Maldives, 5 करोड़ होंगे खर्च

Dhamtari Themli Island: छत्तीसगढ़ में पर्यटकों के लिए एक नया स्थान तैयार होने जा रहा है. गंगरेल बांध के शांत जल के बीच स्थित ठेमली आइलैंड राज्य के पर्यटन मानचित्र पर एक नए आकर्षण के रूप में उभर रहा है. जिला प्रशासन ने इस आइलैंड को 'मिनी मालदीव' के रूप में डेवलप करने की तैयारी की है.

Dhamtari Themli Island: गंगरेल बांध के शांत जल के बीच स्थित ठेमली आइलैंड अब छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक नए आकर्षण के रूप में उभरने जा रहा है. जिला प्रशासन ने इसे ‘मिनी मालदीव’ के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है, जिसके लिए करीब ₹5 करोड़ का डीपीआर (DPR) बनाया गया है.

कलेक्टर अविनाश मिश्रा की पहल पर 21 एकड़ में फैले इस टापू को इको-टूरिज्म के अंतरराष्ट्रीय मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा. गंगरेल बांध से महज 10 मिनट की नाव यात्रा के बाद पहुंचने वाला यह द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और सुकून भरे वातावरण के लिए पहले से ही जाना जाता है.

इको-फ्रेंडली लग्जरी का अनुभव

परियोजना के तहत यहां 12 लग्जरी इको-कॉटेज बनाए जाएंगे, जिनका डिजाइन ‘जीरो फुटप्रिंट’ कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा. निर्माण में बांस, धातु कला (ढोकड़ा) और कोटा स्टोन जैसी स्थानीय सामग्रियों का उपयोग किया जाएगा. हर कॉटेज में प्राइवेट डेक और प्लंज पूल की सुविधा होगी, जो पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देगी.

पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण

आइलैंड पर बटरफ्लाई पार्क, बर्ड वॉचिंग टॉवर, लेकसाइड कैफे, इनफिनिटी पूल और सनसेट व्यू पॉइंट विकसित किए जाएंगे. इसके अलावा एडवेंचर हब, इंडोर-आउटडोर गेम्स और आयुर्वेद-योग केंद्र भी बनाए जाएंगे, जिससे यह स्थान पर्यटन के साथ वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में भी स्थापित होगा.

स्थानीय संस्कृति और रोजगार को बढ़ावा

परियोजना का एक महत्वपूर्ण पहलू स्थानीय समुदाय को जोड़ना है. बोटिंग के दौरान पर्यटकों को डूबान क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कराया जाएगा, जिससे वे स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को करीब से जान सकेंगे. साथ ही, महिला स्व-सहायता समूहों और युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्य पूरी तरह पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखकर किए जाएंगे. कचरा प्रबंधन, सौर ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. प्रथम चरण में ₹1 करोड़ की लागत से पाथवे और लाइटिंग का कार्य शुरू हो चुका है.

धमतरी का यह ‘मिनी मालदीव’ आने वाले समय में न केवल प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान देगा, बल्कि प्रकृति और आधुनिक सुविधाओं के संगम का एक अनूठा उदाहरण भी बनेगा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST