<

कैदी संग रील बनाती पकड़ी गई गर्लफ्रेंड, जेल के नियमों पर उठे सवाल, जानिए मोबाइल मिलने पर क्या होती है सजा?

Raipur Central Jail: रायपुर सेंट्रल जेल से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस वीडियो में एक लड़की जेल में बंद अपने बॉयफ्रेंड का वीडियो बनाती दिख रही है. जानिए जेल के क्या हैं नियम.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने रायपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं. इस वीडियो में एक युवती को जेल में बंद प्रेमी से मिलने के दौरान रील बनाते हुए देखा गया है. यह वीडियो कई प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. हैरानी की बात यह है कि जेल में मोबाइल फोन ले जाना सख्त मना होता है, इसके बावजूद युवती वीडियो बनाती नजर आ रही है. इस घटना के सामने आने के बाद लोग जेल की सुरक्षा और नियमों को लेकर कई तरह से सवाल उठा रहे हैं. चलिए जानते हैं फोन यूज करने पर क्या होते हैं जेल के सख्त नियम.

क्या है वायरल वीडियो?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की दिख रही है. क्लिप में, लड़की कहती है कि वह जेल रायपुर सेंट्रल जेल में बंद अपने प्रेमी से उसके जन्मदिन पर मिलने आई है. वह जेल के मीटिंग रूम से एक रील रिकॉर्ड करती है. जेल परिसर के अंदर मोबाइल फोन प्रतिबंधित हैं, जिससे जेल में आने वालों की स्क्रीनिंग और तलाशी प्रक्रियाओं पर सवाल उठ रहे हैं. वीडियो में बाद में देखा जाता है कि वह जेल में बंद अपने प्रेमी को भी दिखाती है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद जेल अधिकारियों ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था और उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. 

जेल में फोन चलाने पर क्या होती है कार्रवाई?

जेल के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक गैजेट को ले जाना बिल्कुल मना है. चाहे वह खुद कैदी हो या कोई आम आदमी. जेल के नियमों के अनुसार, अगर कैदी से मिलने आया कोई व्यक्ति नियम तोड़ते हुए पकड़ा जाता है या प्रतिबंधित चीजों का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है. दोषी साबित होने पर उसे तीन साल तक की जेल हो सकती है, या 25 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा सकता है, या फिर दोनों सजा एक साथ भी दी जा सकती हैं. वहीं कैदी के पास अगर फोन पकड़ा जाता है, तो उसकी सजा तीन साल बढ़ सकती है और उसकी छुट्टी रद्द हो सकती है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST