Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > होली के दिन कब शुरू होगी दिल्ली मेट्रो की सेवा? DMRC ने जारी किया टाइम टेबल; घर से निकलने से पहले जरूर करें चेक

होली के दिन कब शुरू होगी दिल्ली मेट्रो की सेवा? DMRC ने जारी किया टाइम टेबल; घर से निकलने से पहले जरूर करें चेक

Delhi Metro Holi Timing: देशभर में होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा. ऐसे में दिल्ली मेट्रो ने होली के दिन मेट्रो सेवा दोपहर 2:30 बजे से शुरू करने की घोषणा की है. इसलिए अगर आपको होली के दिल दोपहर 2:30 बजे से पहले कहीं जाना है तो बस, ऑटो, कैब या अन्य ट्रांसपोर्ट का सहारा लें.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 3, 2026 12:47:44 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi Metro Holi Timing: देशभर में होलिका दहन का त्योहार मनाया जा रहा है. इसके बाद 4 मार्च को होली है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बुधवार (4 मार्च, 2026) के लिए दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल जारी कर दिया है. डीएमआरसी ने सोमवार को बताया कि होली पर सुबह दिल्ली मेट्रो की सर्विस उपलब्ध नहीं होगी.

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सर्विस दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी. इसका मतलब है कि दिल्ली मेट्रो की सर्विस बुधवार दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी. ध्यान रहे कि हमेशा की तरह होली के दिन दोपहर में दिल्ली मेट्रो की सर्विस फिर से शुरू होगी.

डीएमआरसी ने पोस्ट में क्या लिखा?

डीएमआरसी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि होली के मौके पर बुधवार (4 मार्च, 2026) को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2:30 बजे मेट्रो ट्रेन सर्विस फिर से शुरू होगी. इसके बाद, सभी लाइनों पर नॉर्मल सर्विस जारी रहेंगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली मेट्रो हर साल होली के अवसर पर दिन में अपनी सर्विस बंद कर देती है. मेट्रो स्टाफ को होली मनाने के लिए दिल्ली मेट्रो द्वारा ऐसा कदम उठाया जाता है. इसके अलावा, त्योहार की वजह से इस दिन में राइडरशिप काफी कम होती है. इसके अलावा, रंग खेले हुए यात्रियों से दूसरे यात्रियों और मेट्रो प्रॉपर्टी को नुकसान से बचाने के लिए दिन में मेट्रो सर्विस रोक दी जाती हैं.



साउथ दिल्ली के वो 5 इलाके, जहां बड़े उद्योगपति से लेकर डिप्लोमेट तक का घर; कीमत जान आम आदमी की फटी रह जाएंगी आंखें

किस ट्रांसपोर्ट का लें सहारा?

दिल्ली मेट्रो का यह अपडेट उन लोगों के लिए बहुत जरूर है जो होली पर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या दूसरे ज़रूरी कामों के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने यह ज़रूरी अपडेट दो दिन पहले ही शेयर किया था, ताकि दिल्ली और आस-पास के शहरों में रहने वाले लोग मेट्रो की टाइमिंग के हिसाब से अपनी यात्रा प्लान कर सकें. अगर आपको होली पर दोपहर 2:30 बजे से पहले यात्रा करनी है तो आपको कैब या ऑटो बुक करना होगा. इसके अलावा, आप पब्लिक बसों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

इंद्रप्रस्थ का क्या है इतिहास, क्या होता है इसका मतलब, क्यों दिल्ली का नाम बदलने की हो रही मांग?

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > होली के दिन कब शुरू होगी दिल्ली मेट्रो की सेवा? DMRC ने जारी किया टाइम टेबल; घर से निकलने से पहले जरूर करें चेक

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 3, 2026 12:47:44 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS