<

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट; जानें- कब-कब आसमान से बरसेगी बदरा?

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन अब राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और ठंडी हवाओं के आने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है.

Delhi Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर में मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी परेशान करने लगी है. लेकिन अब राहत मिलने की संभावना है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम  विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में पूरी तरह से बदलाव आने वाला है. पहाड़ों के ऊपर ‘पश्चिमी विक्षोभ’ (Western Disturbance) के सक्रिय होने और ठंडी हवाओं के आने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है.

बारिश के बाद इससे तापमान में कई डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को मार्च की झुलसा देने वाली गर्मी से काफी राहत मिलेगी.

रविवार से होगा मौसम में बदलाव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, रविवार से मौसम की स्थितियों में एक बड़ा बदलाव साफ तौर पर दिखाई देने लगेगा. पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक के कई इलाकों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी उम्मीद है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ेगा. अगर मौसम विभाग के पूर्वानुमान को मानें तो अगले हफ्ते की शुरुआत तक दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे मौसम एक बार फिर सुहावना हो जाएगा.

तापमान में आएगी गिरावट

पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जो मार्च के महीने के लिए काफी अधिक माना जाता है. हालांकि, बारिश के इस दौर के बाद तापमान के गिरकर 24 से 28 डिग्री की सीमा में आने की उम्मीद है. यह राहत अगले हफ्ते के अंत तक बनी रहने की संभावना है, क्योंकि 18 से 22 मार्च के बीच बारिश का एक और दौर आने की उम्मीद है. 

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

हर 8वें पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम! मर्दों में क्यों बढ़ रहा बांझपन? ऐसे बूस्ट करें फर्टिलिटी

Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…

Last Updated: April 5, 2026 20:27:57 IST

जेल जाने से बाल-बाल बचीं सपना चौधरी! लखनऊ कोर्ट ने लगाया जुर्माना, बोलीं-‘मैं सही हूं’

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…

Last Updated: April 5, 2026 19:35:45 IST

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में बेस्ट है खीरे का रायता, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…

Last Updated: April 5, 2026 18:58:37 IST

सनी देओल ने सरिंदर सरताज संग की मस्ती, फैंस को पसंद आई ये खास झलक; देखें फोटोज

Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…

Last Updated: April 5, 2026 18:53:22 IST

Kal Ka Panchang 6 April 2026: कल क्या है खास, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का सटीक समय

Kal  ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…

Last Updated: April 5, 2026 18:22:22 IST