<

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्कूलों और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Hoax Bomb Threats: दिल्ली पुलिस ने 47 साल के एक शख्स को स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में 1,100 से ज़्यादा झूठी बम की धमकियां भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर से 47 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. जिस पर देश भर के स्कूलों, हाई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाते हुए 1,100 से ज्यादा झूठे धमकी भरे मैसेज भेजने का आरोप है. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस टीमों के एक साथ चलाए गए ऑपरेशन के बाद गुरुवार को श्रीनिवास लुइस को उसके किराए के घर से पकड़ा गया.

ये गिरफ्तारी तब हुई जब हाल के हफ्तों में दिल्ली हाई कोर्ट, विधानसभा और कई शिक्षा और सरकारी संस्थानों को बम की धमकियां मिली थीं.

कौन हैं आरोपी?

इसका नाम लुइस है जो पोस्टग्रेजुएट है और मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला है, ये कुछ काम करता नहीं है और अपनी मां के साथ रहता है, जो एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं. इस पूरे मामले पर अधिकारियों का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह शायद मानसिक तनाव से गुजर रहा है. शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर देश भर में 1,100 से ज्यादा धमकी भरे मैसेज भेजने की बात कबूल की. पुलिस ने बताया कि ये धमकियां ईमेल और दूसरे संचार माध्यमों से भेजी गई थीं, जिसके चलते अलग-अलग राज्यों में कई FIR दर्ज की गईं.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रविवार को मैसूरु के वृंदावन लेआउट स्थित एक किराए के घर से गिरफ्तार किया. जहां से वह झूठी धमकी देकर सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती दे रहा था.

क्या है पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल के महीनों में देशभर के कई स्कूलों, कॉलेजों, अदालतों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं. हालांकि, जांच के बाद ये सभी फर्जी पाए जाते थे. लेकिन जांच में संबंधित पुलिस थाने की पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था. बम की फर्जी धमकी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता को आपातकालीन कार्रवाई शुरू करनी पड़ी.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

फरवरी 2026 में 34,307 यूनिट्स की सेल, 350cc से 450cc के सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकी ये बाइक

यही कारण है कि इस सेगमेंट की बाइकें इस साल यानि फरवरी 2026 में भी…

Last Updated: March 30, 2026 12:45:18 IST

‘सरकार’ के प्यार में गिरफ्तार हुए राहुल बनर्जी, शादी-तकरार फिर…; बंगाली अभिनेता की दिलचस्प लव स्टोरी

Rahul Arunoday Banerjee Love Story: बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का 43 वर्ष की उम्र…

Last Updated: March 30, 2026 12:28:59 IST

CBSE Result 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट results.cbse.nic.in पर कब होगा जारी? देखें पिछले सालों का ट्रेंड

CBSE Board 10th Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं…

Last Updated: March 30, 2026 12:16:19 IST

टेम्पो ड्राइवर से राजनेता बनने का सफर, ओम प्रकाश राजभर ने बसपा छोड़ क्यों बनाई अपनी पार्टी?

UP Election 2027: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर पहले बसपा…

Last Updated: March 30, 2026 12:12:53 IST

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर ने बदली चाल! मिडिल ईस्ट की हलचल से बढ़े दाम या मिली खुशखबरी

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: March 30, 2026 12:09:29 IST

रेगिस्तान की कठोर जलवायु में करती हैं सेवा, मां-बेटे ने पेश की मानवता की बड़ी मिसाल, वीडियो वायरल

रेगिस्तान की तपती धूप में जहां दूर-दूर तक कोई सराय या होटल नहीं होता, वहां…

Last Updated: March 30, 2026 12:07:32 IST