यही कारण है कि इस सेगमेंट की बाइकें इस साल यानि फरवरी 2026 में भी काफी अच्छी हुई है. आएये जानते हैं रॉयल एनफील्ड, जावा, हॉन्डा या केटीएम में से कौन सी बाइक की सेल फरवरी में सबस ज्यादा हुई है.
top selling bike in february 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में 350cc से 450cc सेगमेंट हमेशा से ही खास रहा है. इस सेगमेंट की बाइकों को भारत में काफी पसंद किया जाता है. रॉयल एनफील्ड से लेकर जावा और हॉन्डा की मोटरसाइकिल भी 350 से 450 सीसी की बाइकें आती हैं. इस सेगमेंट की बाइकें अक्सर चर्चा में रहती हैं साथ ही साथ इनकी सेल भी अन्य बाइकों के मुकाबले काफी अच्छी होती हैं.
यही कारण है कि इस सेगमेंट की बाइकें इस साल यानि फरवरी 2026 में भी काफी अच्छी हुई है. आएये जानते हैं रॉयल एनफील्ड, जावा, हॉन्डा या केटीएम में से कौन सी बाइक की सेल फरवरी में सबस ज्यादा हुई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय ऑटोमोबाइक इंडस्ट्री में हमेशा कल ही तरह रॉयल एनफीलिड ने एक अलग जगह बनाई है. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बिक्री के मामले में इस बार सबसे आगे रही है. कंपनी ने अपने क्लासिक मॉडल की बिक्री करके नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई है. जिसके बाद से इस बाइक ने टॉप सेलिंग बाइक्स की लिस्ट में अपना नाम शुमार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक फरवरी में क्लासिक की कुल 34,307 यूनिट बिकी हैं.
टॉप सेलिंग बाइक की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी रॉयल एनफील्ड ही रही है, लेकिन इस लिस्ट में बुलेट 350 रही है. वहीं, तीसरे नंबर पर हंटर 350 रही है, जिसने अपनी कुल 20,234 यूनिट की बिक्री कर अपना नाम टॉप सेलिंग बाइक्स की सूचि में शुमार कर लिया है. इसके साथ ही साथ चौथेनंबर पर रॉयल एनफील्ड की मिटियोर 350 रही है, जिसने कुल 8,817 यूनिट्स बाइक की बिक्री है. देखा जाए तो350 सीसी से लेकर 450 सीसी की बाइकों के बीच में रॉयल एनफील्ड के वैरिएंट्स ने अलग-अलग जगह बनाई है.
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…