Uttam Nagar Holi Murder Case: दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. अब तक इस मामले में 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. शिखर धवन ने इस मामले में गहरा दुख जताया है.
दिल्ली में तरुण मर्डर केस में शिखर धवन ने अपना गहरा दुख जताया है.
Uttam Nagar Murder Case: राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में होली की रात गुब्बारे के छींटे पड़ने से शुरू हुए विवाद के बाद एक युवक तरूण की हत्या कर दी गई. जो कि अब व्यापक रूप ले चुका है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया है. तो वहीं अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. दूसरी तरफ हिंदूवादी संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है.
इस मामले में अब तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री कपिल मिश्रा और आप नेता सौरभ भारद्वाज की प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है. राजनेताओं के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है.
शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि उत्तम नगर में तरुण कुमार की दुखद मौत से बहुत दुख हुआ. यह दिल तोड़ने वाला है कि होली के दौरान एक बच्चे के पानी का गुब्बारा फेंकने जैसी छोटी सी बात इतनी बड़ी हिंसा में बदल गई. इंसानियत कभी भी इस लेवल तक नहीं गिरनी चाहिए. उनके परिवार के लिए दुआएं और उम्मीद है कि दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा मिलेगी.
इसके पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर दिल्ली के तरुण कुमार की हत्या पर गहरा दुख जताया था.
ये पूरी घटना 4 मार्च होली के दिन की है. जब एक बच्ची घर की छत से होली खेल रही थी. तभी अचानक एक गुब्बारा सड़क पर गिर जाता है और एक महिला को उसके छींटे पड़ जाते हैं. इसके बाद महिला के परिवार वाले आते हैं. महिला गाली देना शुरू कर देती है. जिसके बाद विवाद काफी बढ़ जाता है. इसके बाद बताया जाता है कि महिला के परिवार के कुछ लोग मारपीट शुरू कर देते हैं और थोड़ी देर बाद महिला के परिवार के लोगों ने तरूण पर हमला कर दिया और काफी बेरहमी से पीटा. जिससे उसकी मौत हो गई.
Nalanda Temple Stampede: घटना की जानकारी मिलने पर SDPO समेत ज़िले के सीनियर अधिकारी मौके…
एक छोटी-सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कर्नाटक के…
Nalanda Sheetla Mata Mandir Stampede: नालंदा के शीतला माता मंदिर से दर्दनाक खबर सामने आ…
Song Secrets: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिकाओं में शुमार लता मंगेशकर ने एक गाने…
Assam Election 2026: मीडिया को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि मेरा साफ आरोप…
हरियाणा के फरीदाबाद जिले की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…