<
Categories: दिल्ली

IndiGo flights cancelled: 38 इंडिगो उड़ानें हुई कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट निकलने से पहले देखें अपनी फ्लाइट का स्टेटस; जानें क्यों लिया गया ये फैसला?

Indigo Airlines Flight Delay:  दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो को अपनी 38 फ्लाइट रद्द करनी पड़ी. जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. दरअसल, बुधवार सुबह देश के कई एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम में दिक्कत के कारण फ्लाइट प्रभावित हुईं.

Delhi Airport Indigo Flight Cancellation: देश के कई एयरपोर्ट में बुधवार सुबह से चेक इन सिस्टम में दिक्कत आ गई. जिसके कारण फ्लाइट ऑपरेशन काफी ज्यादा प्रभावित हुआ. इस बीच खबर आ रही है कि, दिल्ली एयरपोर्ट में इंडिगो (Indigo) की 38 फ्लाइट को कैंसिल करना पड़ा. हालांकि पहले खबर आ रही थी, कि दिल्ली में चेक इन प्रोसेस सिस्टम में खराबी के कारण मेन्युल कर दिया गया है. 

तकनीकी दिक्कत के कारण फ्लाइट हुई कैंसिल

दिल्ली समेत हेदराबाद और बैंगलुरु एयरपोर्ट पर भी चेक-इन में देरी के कारण कई फ्लाइट्स रद्द की गई. तीनों बड़े शहरों में यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा. एयरपोर्ट अथॉरिटीज ने मैनुअल प्रोसेस शुरू कर हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन परेशानी कम होने की बजाए और भी ज्यादा बढ़ गई. मंगलवार और बुधवार को इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की परेशानी लगातार बढ़ती रही. एयरलाइन ने 3 दिसंबर 2025 को एक बयान जारी कर कहा कि “पिछले कुछ दिनों में उसकी कई उड़ाने देरी का शिकार हुई हैं, जिसके कारण कई उड़ान रद्द भी करनी पड़ी. तकनीकी दिक्कत के कारण उड़ाने को रद्द किया गया. 

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने दी जानकारी

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर हालात गंभीर नजर आ रहे हैं. रात 12 बजे से अब तक इंडिगो की 38 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई है. पूरे देश में कुल 200 से अधिक उड़ाने प्रभावित हुई हैं. हजारों यात्री परेशानी का सामना कर रहे हैं. बुधवार शाम को, दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) ने कहा, “दोपहर 12:00 बजे से अब तक इंडिगो की 38 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.” इस बीच, अधिकारियों ने 1 नवंबर से लागू हुए नए उड़ान ड्यूटी समय सीमा (FDTL) के बाद चालक दल की कमी को रद्दीकरण का कारण बताया.

इंडिगो की कितनी उड़ानें रद्द हुई हैं?

  • दिल्ली हवाई अड्डा: 38 उड़ानें – घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों
  • हैदराबाद हवाई अड्डा: मंगलवार को 14 और बुधवार को 19 उड़ानें
  • बेंगलुरु हवाई अड्डा: 42 उड़ानें
  • मुंबई हवाई अड्डा: 32 उड़ाने

एयर इंडिया, अकासा एयर और स्पाइसजेट की उड़ानें भी विलंबित रहीं, क्योंकि एमेडियस सॉफ्टवेयर का उपयोग करने वाली एयरलाइनों को मंगलवार रात लगभग एक घंटे तक वैश्विक स्तर पर चेक-इन सिस्टम में व्यवधान का सामना करना पड़ा.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST