<
Categories: खेल

2015 वर्ल्ड कप खेला, फिर 10 साल टीम से बाहर… अब तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

Mohit Sharma Retirement: भारत के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने 3 दिसंबर को क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। उन्होंने 10 साल पहले भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था।

Mohit Sharma Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 3 दिसंबर को अचानक मोहित शर्मा ने इसकी घोषणा की. 37 वर्षीय मोहित शर्मा ने आखिरी बार साल 2015 में भारतीय टीम के लिए खेला था. इसके बाद से वे कभी टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए दिखाई नहीं दिए. मोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था. साल 2026 आईपीएल सीजन के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने मोहित शर्मा को रिलीज कर दिया. ऐसे में अब मोहित शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला लिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी.

पोस्ट में क्या लिखा?

मोहित शर्मा ने अपने रिटायरमेंट पोस्ट में लिखा, आज पूरे दिल से, मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं. हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने से लेकर भारत की जर्सी पहनने और आईपीएल खेलने तक, यह सफर किसी आशीर्वाद से कम नहीं रहा.’ मोहित शर्मा ने आगे लिखा, ‘मेरी करियर की रीढ़ बनने के लिए हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन का बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं अनिरुद्ध सर का तहे दिल से आभारी हूं, जिनकी लगातार सलाह और मुझ पर विश्वास ने मेरे रास्ते को ऐसे आकार दिया है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.’ 
मोहित शर्मा लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं. अब वे आईपीएल में भी खेलते नहीं दिखाई देंगे. उनका क्रिकेट करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए कई बार अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया. इसके बाद आईपीएल में भी उन्होंने आईपीएल में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया.

कैसा रहा इंटरनेशनल करियर?

मोहित शर्मा को भारत के लिए टी20 और वनडे में खेलने का मौका मिला. उन्होंने अपने करियर में कुल 26 इंटरनेशनल वनडे मैच खेले, जिसमें 32.9 के औसत से 31 विकेट लिए. वनडे में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट लेना है. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में मोहित शर्मा ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.83 के औसत से सिर्फ 6 विकेट हासिल किए. मोहित शर्मा ने 2014 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था.
इसके बाद साल 2015 विश्व कप टीम में मोहित शर्मा को मौका मिला. उन्होंने चोटिल इशांत शर्मा की जगह ली. उस वर्ल्ड कप में मोहित ने 8 मैचों में 13 विकेट लिए और एक यादगार विश्व कप खेला. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 4.98 रहा.

आईपीएल करियर कैसा रहा?

आईपीएल में मोहित शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया. वह आईपीएल में चार टीमों से खेल चुके हैं. इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का शामिल हैं. मोहित शर्मा ने आईपीएल में कुल 120 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 26.22 के औसत से कुल 134 विकेट हासिल किए. उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला. साल 2014 के आईपीएल सीजन में मोहित शर्मा ने 16 मैचों में 23 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम किया था. इस सीजन में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला था.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST