Delhi: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 18 जनवरी को 6 वर्षिय बच्ची के साथ शर्मनाक घटना हुई. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, तीसरे की तलाश जारी.
Delhi Rape Case
दिल्ली: दिल्ली के भजनपूरा इलाके में बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां 6 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामले सामने आया है. घटना के बारे में पता चलते ही बच्ची के घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मामले का पता चलने के बाद इलाके में गहरी नाराजगी और आक्रोस का महौल देखने को मिला है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरु कर दी है.
कल यानी मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 18 जनवरी को हुई थी, जिसके बाद बच्ची के घरवालों ने पुलिस से कॉन्टैक्ट कर भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
पीड़ित बच्ची भजनपुरा इलाके की थी. वो घर के बाहर खेल रही थी. तभी पास में काम करने वाले नाबालिग बच्ची को पैसे देने के बहाने ले गए और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म को अंजाम दिया. इसके बाद जब बच्ची घर पहुंची तो आपबीती सुनाई. इसके मामला पुलिस के पास पहुंचा जहां बच्ची का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है.
घटना के बारे में पता चलते ही कुछ संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोड जाम कर इंसाफ की मांग करने लगे. जिन्हें समझा-बुझा कर रोड को खुलवाया गया. इसके बाद दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वहीं तीसरा आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.
Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…
Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…
IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…
Dhanashree Verma Viral photo controversy: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लोग धनश्री वर्मा की…
440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…
Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…