<
Categories: दिल्ली

Acid Attack: पीछे मुड़ा और तेजाब फेंक दिया, छठी की छात्रा पर एसिड अटैक, रूह कंपा देने वाली वारदात

Maharashtra Acid Attack: अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही क्लास छठी की छात्रा पर अज्ञात युवक ने एसिड अटैक कर दिया. पीड़िता 7% तक झुलस गई है. हमले के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

Maharashtra Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के संगमनेर क्षेत्र के वडगांवपान गांव में एक नाबालिग छठवीं क्लास स्कूली छात्रा पर एसिड हमले ने सबमें आक्रोश पैदा कर दिया है. जिसके चलते स्थानीय लोगों प्रदर्शन कर रहें और फरार आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है.
यह घटना मंगलवार यानी 17 मार्च, 2026 की है. यहां एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए गए तेजाब हमले में 13 वर्षीय लड़की का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है. पुलिस के मुताबिक, दोपहर में वह स्कूल से अपने घर लौट रही थी तभी उस पर अचानक हमला हुआ है. उसका इलाज लोनी के अस्पताल में चल रहा है.

अहिल्यानगर पुलिस ने दर्ज किया मामला

अहिल्यानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 124 और 126 के तहत मामला दर्ज किया गया है. विधानसभा के चल रहे बजट सत्र में भी इस समस्या को उठाया गया, जहां संगमनेर विधायक अमोल खताल ने बताया कि पीड़िता आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती है. महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के आश्वासन के अनुसार, निर्भया योजना के तहत पीड़िता को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. सुश्री तटकरे ने यह भी बताया कि बच्ची 7% तक जली है.

एसिड अटैक माले में पीड़िता की स्थिति और इलाज

इस घटना के तुरंत घटित होने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को इलाज के लिए लोनी के प्रवरानगर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर निगरानी कर रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि पीड़िता बेहद गरीब परिवार से आती है. पिता के निधन के बाद वह अपनी मां और दादा-दादी के साथ रहती है. पीड़िता की मां मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती है.

एसिड अटैक मामले में पीड़िता का बयान

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर एसिड अटैक मामले में पीड़िता का बयान आया है. पुलिस को पीड़िता ना इस प्रकार सवाल के जवाब दिए है. पुलिस के स्टेटमेन्ट में पीड़िता ने यह बताया है.
सवाल: वह कौन था? क्या आपको याद है?
पीड़िता: नहीं, मैं उसे नहीं जानती.
सवाल: क्या आप उसे पहचानती हैं?
पीड़िता: नहीं.
सवाल: आप घर जा रही थीं, उसने आपसे कुछ पूछा होगा? उसने क्या पूछा?
पीड़िता: नहीं, वह बस पीछे मुड़ा और अचानक मुझ पर एसिड फेंक दिया.
सवाल: यानी आप उस लड़के को पहचानती भी नहीं हैं? वह लड़का था या कोई बड़ा आदमी?
पीड़िता: वह एक लड़का था.
सवाल: क्या वह इसी गांव का था?
पीड़िता: नहीं, वह किसी दूसरे गांव का था, मैं नहीं जानती.
Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

Bike Comparison: Royal Enfield और Triumph में कौन जीतेगा, Bear 650 या Scrambler 400 X, कौन है बेस्ट

Bear 650 vs Scrambler 400 X: Royal Enfield Bear 650, Triumph Scrambler 400 X के…

Last Updated: April 8, 2026 18:24:44 IST

जब सलमान को छूने थे माधुरी के पैर, फिर एक्ट्रेस ने उठाया बड़ा कदम; इस सुपरहिट फिल्म का है रोचक किस्सा

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित और सलमान खान बॉलीवुड की सबसे चर्चित ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से…

Last Updated: April 8, 2026 18:20:53 IST

DU Viral Video: बीच सड़क नाक रगड़ता रहा प्रेमी, फिर भी नहीं पिघला दिल; लड़की ने सरेआम लात मारकर किया दूर

Viral Video: दिल्ली यूनिवर्सिटी की इस घटना ने सबको झकझोर दिया है. प्यार में एक…

Last Updated: April 8, 2026 18:10:27 IST

टीम इंडिया के कॉल की तैयारी? वैभव सूर्यवंशी खींच रहे सेलेक्टर्स का ध्यान, बुमराह को धुन कर बता दिया

जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज के खिलाफ रन बनाना ही मुश्किल होता है, लेकिन सूर्यवंशी ने…

Last Updated: April 8, 2026 18:09:22 IST

क्या आपने देखा है ऐसा मंदिर? बिहार के मुंडेश्वरी धाम में बिना रक्त के दी जाती है बलि, जानें पूरा रहस्य

Maa Mundeshwari Temple: मां मुंडेश्वरी का मंदिर बिहार के कैमूर जिले में स्थित माता का…

Last Updated: April 8, 2026 17:57:52 IST

Taigun 2026: SUV लेने की सोच रहे हैं, फॉक्सवैगन ला रही Taigun Facelift, क्या होंगे बड़े बदलाव

Taigun Facelift 2026: वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन अपनी मिड-साइज SUV, फॉक्सवैगन टाइगुन का फेसलिफ्ट लॉन्च…

Last Updated: April 8, 2026 17:52:33 IST