<
Categories: दिल्ली

‘वर्क-लाइफ बैलेंस नहीं, मेहनती चाहिए’, बेंगलुरु फाउंडर का अनोखा नौकरी विज्ञापन बना विवाद, सोशल मीडिया पर बहस

Job Openings In bangalore: अगर आपकी उम्र 27 साल से ज्यादा है और मासिक आय 2 लाख रुपये से कम है, तो आवेदन न करें. बेंगलुरु स्थित एक संस्थापक द्वारा पोस्ट की गई एक वरिष्ठ पद की भर्ती संबंधी पोस्ट ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है.

Job Openings In bangalore: बेंगलुरु के एक संस्थापक द्वारा पोस्ट की गई एक सीनियर पद की भर्ती से जुड़ी पोस्ट ने ऑनलाइन बहस छेड़ दी है. जिसमें उम्र से जुड़ा वेतन मानदंड सहित कई असामान्य आवश्यकताओं की सूची बनाई गई है.

सोशल कैपिटल के संस्थापक और सीईओ रुचिर जाजू ने X पर घोषणा की है कि उनकी कंपनी बेंगलुरु कार्यालय के लिए 50 लाख रुपये प्रति वर्ष के वेतन पर हेड ऑफ ग्रोथ की भर्ती कर रही है. आवश्यकताओं में जाजू ने पोस्ट में लिखा है कि उम्मीदवारों को ‘अत्यंत स्पष्टवादी’, ‘बुद्धिमान’ और ‘उच्चतम स्तर की वायरल समझ’ रखने वाला होना चाहिए. उन्होंने कुछ शर्तें भी जोड़ीं, जैसे कि ‘टेक ट्विटर’ के प्रति लगाव, लिंक्डइन को ‘अजीब’ मानना, जिम जाना और ‘स्वस्थ रूप से काम के प्रति समर्पित’ होना है.

मासिक आय 2 लाख से कम है, तो आवेदन न करें

इस पोस्ट में मौजूद एक खास लाइन, जिसने सभी का ध्यान खींचा है. वो है, अगर आपकी उम्र 27 साल से ज़्यादा है और आपकी मासिक आय 2 लाख रुपये से कम है, तो शायद आवेदन न करें. नौकरी के डिटेल में यह भी कहा गया था कि कंपनी ऐसे व्यक्ति की तलाश में बिल्कुल नहीं है जो काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बना कर रखें. पोस्ट में आगे लिखा था, संतुलन पर जोर देने वाले व्यक्ति की जरूरत नहीं है. हम कोई योग केंद्र नहीं हैं.

संस्थापकों के साथ मिलकर काम करना है

संस्थापक ने आगे लिखा है कि, इस भूमिका में तेजी से बढ़ते स्टार्टअप के संस्थापकों के साथ मिलकर काम करना और बड़े-बड़े प्रोडक्ट लॉन्च का नेतृत्व करना शामिल है. इसमें कभी-कभी लाखों डॉलर के बजट का प्रबंधन भी करना पड़ता है. विवरण में कहा गया है, आपको सिलिकॉन वैली की सबसे तेजी से बढ़ती कंपनियों में तैनात किया जाएगा, जहां आप संस्थापकों को सीधे सलाह देंगे और कंपनी के लिए महत्वपूर्ण लॉन्च का संचालन करेंगे.

सोशल मीडिया पोस्ट पर कई तरह की प्रतिक्रिया

संस्थापक द्वारा इस पोस्ट नें सभी का ध्यान खींचा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी खूब आलोचना की है तो. कई ने कई अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर्स ने लिखा है. तो अगर मेरी उम्र 27 साल से अधिक है और मेरी आय कम है लेकिन मेरे पास योग्यताएं हैं तो क्या मैं आवेदन नहीं कर सकता??

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत…

Last Updated: April 4, 2026 14:47:15 IST

अब ऑथेंटिकेशन के लिए नहीं आएगा OTP, सिम कार्ड से होगी आपकी पहचान, कैसे काम करेगी यह प्रक्रिया

RBI एक साइलेंट ऑथेंटिकेशन तकनीक लेकर आने वाला है, जिसके तहत अब सिम कार्ड के…

Last Updated: April 4, 2026 14:44:08 IST

यूरोप का अनोखा देश, यहां मनुष्यों से ज्यादा है सूअरों की आबादी, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

यूरोप महाद्वीप पर एक छोटा-सा देश ऐसा है, जहां मनुष्यों से ज्यादा सुअरों की आबादी…

Last Updated: April 4, 2026 14:40:27 IST

3 किलो गोल्ड, करोड़ों के डायमंड; एक्टर विजय की पत्नी के पास है कुबेर का खजाना! हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Vijay Wife Wealth: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति इन दिनों अपनी राजनीति की वजह से चर्चा…

Last Updated: April 4, 2026 14:24:59 IST

Seema Haider ने छठे बच्चे को दिया ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची; कुंआ पूजन में दिखीं नाचती

Seema Haider Video: सीमा हैदर जब से पाकिस्तान छोड़कर आई हैं. अक्सर उनको लेकर कोई…

Last Updated: April 4, 2026 14:04:44 IST

‘मैं विदेशी प्लेयर…’, IPL में ‘ओवरसीज’ टैग पर भड़के विराट कोहली! RCB के मिस्टर नैग्स को दिया तगड़ा जवाब

Virat Kohli: विराट कोहली ने IPL में खुद को ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर जवाब…

Last Updated: April 4, 2026 13:58:48 IST