<
Categories: दिल्ली

Delhi Firing News: सत्यवती कॉलेज के छात्रों में भिड़ंत, फायरिंग से मचा हड़कंप; दो पहुंचे छात्र अस्पताल

Delhi Firing News: दिल्ली के भारत नगर में स्टूडेंट यूनियन चुनाव के कैंपेन के दौरान दो गुटों में झगड़ा हो गया. घटना में सत्यवती कॉलेज के दो छात्र घायल हुए और दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं.

Delhi Firing News: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के भारत नगर इलाके में कॉलेज स्टूडेंट यूनियन चुनाव के लिए कैंपेन के दौरान दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया. घटना में सत्यवती कॉलेज के दो छात्र घायल हो गए, जबकि दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कैंपेन के दौरान हुआ विवाद

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब सत्यवती कॉलेज के छात्र स्टूडेंट यूनियन चुनाव के लिए कैंपेन कर रहे थे. इसी दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो बाद में झगड़े में बदल गया. अधिकारियों के मुताबिक, झगड़े के दौरान फायरिंग और मारपीट की सूचना मिली. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

दो छात्र हुए घायल

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को भारत नगर के वजीरपुर गांव के पास सत्यवती कॉलेज के दो छात्रों के बीच झगड़ा हुआ. दोनों छात्रों की पहचान अंश (19) और भविष्य चौधरी (19) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों घायल छात्रों की मेडिकल जांच कराई गई है. मेडिकल रिपोर्ट और शुरुआती जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मौके पर मिलीं दो क्षतिग्रस्त गाड़ियां

घटना के बाद क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने मौके का निरीक्षण किया. जांच के दौरान वहां दो क्षतिग्रस्त गाड़ियां मिलीं. टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत भी जुटाए हैं. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़े की शुरुआत किस वजह से हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे.

ये भी पढ़ें:  Gurugram Biker Case: आरोपी का नया कारनामा, पेशाब करने के बहाने पुलिस कस्टडी से भागा; DCP ने किया बड़ा खुलासा

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस झगड़े के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें: UPI पर नया चार्ज आया तो किसकी जेब कटेगी? 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, जानें कब लगेगा चार्ज और किसे नहीं देना होगा

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST

Lucknow crime: लखनऊ में नारियल में पानी कम निकलने पर बवाल, ग्राहकों विक्रेताओं में मारपीट, 7 हिरासत में

Lucknow crime news: लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में नारियल में पानी कम निकलने की शिकायत पर…

Last Updated: October 26, 2026 21:39:22 IST

लुंगी-टीशर्ट पहन घर के बरामदे में जमीन पर बैठे संजय मिश्रा, गांव से वायरल हुआ वीडियो, सादगी देख लोग हुए मुरीद

Sanjay Mishra Viral Video: अभिनेता संजय मिश्रा का बिहार के दरभंगा जिले के नारायणपुर गांव…

Last Updated: October 26, 2026 20:38:14 IST