<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: पटक के मारुंगा…अरिश्फा खान और स्काउट की लड़ाई ने बढ़ाया पारा, कैप्टेंसी टास्क में छिड़ी जबरदस्त बहस

Bigg Boss 20 : बिग बॉस 20 में टास्क के दौरान अरिश्फा खान और स्काउटओपी के बीच तीखी बहस हुई. स्काउटओपी की बातों पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली.

Bigg Boss 20 : बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में एक टास्क के दौरान अरिश्फा खान के साथ बहस के बाद स्काउटओपी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. गेमिंग क्रिएटर की अरिश्फा के प्रोफेशन के बारे में की गई बातों और तीखी बहस के दौरान उनके कमेंट्स ने सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी, जिसमें फैंस इस बात पर बंटे हुए थे कि गलती किसकी थी. बहस के दौरान, स्काउटओपी को यह कहते हुए सुना गया, ‘यही पटक के फेक दूंगा साइड में.’ 

अरिश्फा खान और स्काउट में हुआ झगड़ा

स्काउटओपी ने यह दावा करते हुए कि वह अपने देश को रिप्रेजेंट करते हैं, यह सवाल भी किया कि अरिश्फा क्या रिप्रेजेंट करती हैं. कई दर्शकों ने उन पर उनके प्रोफेशन का मजाक उड़ाने और नेशनल टेलीविजन पर उनके खिलाफ कथित तौर पर धमकी भरे कमेंट करने का आरोप लगाया. स्काउटओपी का एक और क्लिप भी सोशल मीडिया पर सामने आया. इसमें उन्होंने कैमरे की तरफ देखकर कहा, ‘मैं खुले आम गेमिंग कम्युनिटी को बोलता हूं, अच्छे यूट्यूब कम्युनिटी को बोलता हूं… खत्म कर दो.’

‘मैं पटक के मारूंगा’

ScoutOP ने बाद में को-कंटेस्टेंट काजी तौकीर को इस घटना के बारे में अपनी बात बताई. उन्होंने दावा किया कि अर्शिफा ने टास्क के दौरान उन्हें दो बार मारा था और कहा कि उन्होंने अर्शिफा को उन्हें छूने से मना किया था. उस बातचीत को याद करते हुए स्काउट ने कहा, ‘मुझे छूना मत, नहीं तो मैं पटक के मारूंगा.’

स्काउट ने फैंस से मांगा सपोर्ट

टास्क खत्म होने के बाद स्काउट कैमरे से कहते हैं कि वह अकेले ही हर चीज से लड़ेंगे, लेकिन इस मामले को अकेला नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने अपनी यूट्यूब कम्युनिटी से भी सपोर्ट मांगा. स्काउट OP एक मशहूर गेमर हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. वहीं, अर्शिफा खान इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती हैं और उनके 29 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

ये भी पढ़ें:  जब भाईजान करने लगे उल्टी आरती, तो बहन अर्पिता ने…गणपति विसर्जन पर Salman Khan से हुई बड़ी गलती

कैप्टेंसी टास्क में मचा बवाल

बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें बिग बॉस घरवालों को कैप्टेंसी टास्क के नियम बताते हैं. टास्क में महिला सदस्य रंग फेंकेंगी और पुरुष सदस्यों पर रंग डाला जाएगा. इसके बाद अर्शिफा खान और स्काउट के बीच बहस हो जाती है. स्काउट कहते हैं, ‘बच्चों को रूल्स ही नहीं पता.’ इसके बाद अर्शिफा उनकी आंखों में रंग डाल देती हैं. इसके बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन की प्लानिंग बनी मुसीबत, बिग बॉस ने इन 3 कंटेस्टेंट्स को सीधे भेजा डेंजर जोन

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Vande Bharat Break Failure: 463 KM तक बिना ब्रेक दौड़ती रही वंदे भारत, लोको पायलट चिल्लाता रहा…किसी ने नहीं रोकी ट्रेन; फिर कैसे टला हादसा?

Vande Bharat Break Failure: हटिया से झांसी जा रही वंदे भारत ट्रेन 463 किलोमीटर तक…

Last Updated: November 16, 2026 09:42:25 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 16 नवंबर को Silver Rate में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है भाव?

Silver Price 16 Nov 2026: 16 नवंबर को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा.…

Last Updated: November 16, 2026 09:25:06 IST

Rajasthan Railway Track Blast: पहले प्यार के जाल में फंसाया, फिर बनाया आतंकी साजिश का मोहरा! पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान

Rajasthan Railway Track Blast Update: राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की जांच में पाकिस्तानी ISI हैंडलर…

Last Updated: November 16, 2026 09:11:20 IST

Watch Video: भारत में सुरक्षित नहीं… EX-मुस्लिम साहिल पर हुआ जानलेवा हमला; इस्लाम पर बयान देना पड़ा भारी?

Youtuber Sahil Controversy: मुंबई में यूट्यूबर साहिल ने खुद पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया…

Last Updated: November 16, 2026 09:02:31 IST

फिर जेनसन हुआंग बनेंगे Nvidia के CEO? एलन मस्क ने लेटर में ऐसा क्या लिखा, कंपनी के उड़े होश

Nvidia CEO: फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, $4 ट्रिलियन की चिप कंपनी Nvidia…

Last Updated: November 16, 2026 08:46:46 IST

Gold Price 16 November 2026: सोना खरीदने का सुनहरा मौका! लगातार गिर रहे दाम, जानें आज का ताजा रेट

Gold Price 16 November 2026: दिल्ली में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव…

Last Updated: November 16, 2026 09:14:30 IST