<
Categories: दिल्ली

Delhi Budget: महिलाओं को ‘पिंक तोहफा’ और जाम मुक्त राजधानी! जानें दिल्लीवालों को क्या-क्या मिलेगा आज? CM रेखा पेश करेंगी बजट

Delhi Budget 2026: दिल्ली का बजट मंगलवार यानी आज पेश होने वाला है. ऐसे में इस बजट में राजधानी वालों के लिए क्या-क्या है?  ये जानना भी बेहद जरूरी है.

Delhi Budget: जैसा की आप सभी जानते हैं कि राष्ट्र राजधानी दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को विपक्ष के बिना ही शुरू हो गया था. बता दें कि पहले ही दिन, आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार से जुड़ी CAG की छह और PAC की तीन रिपोर्ट सदन में पेश की गईं, इन रिपोर्टों में कई अनियमितताओं और कमियों को उजागर किया गया है.साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन रिपोर्टों पर 25 मार्च को विस्तार से चर्चा होनी है. लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर ये है कि दिल्ली का बजट मंगलवार यानी आज पेश होने वाला है. ऐसे में इस बजट में राजधानी वालों के लिए क्या-क्या है?  ये जानना भी बेहद जरूरी है. 

आम आदमी ने विधायकों के लिए उठाई आवाज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम आदमी पार्टी ने बजट सत्र के पहले ही दिन सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया. इस दौरान आम आमदी पार्टी ने अपने चार विधायकों के लिए आवाज उठाई  जिनमे संजीव झा, कुलदीप कुमार, सोमनाथ और जरनैल सिंह का नाम शामिल है. इस दौरान आम आमदी ने इन विधायकों के निलंबन जारी रखने के फैसले का विरोध किया. जानकारी के मुताबिक इन विधायकों को 5 जनवरी, 2026 को शीतकालीन सत्र के दौरान, उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के संबोधन के समय हंगामा करने के आरोप में सदन से बाहर निकाल दिया गया था और निलंबित कर दिया गया था.

सदन में पेश की गई रिपोर्ट

बता दें कि सदन में पेश की गई रिपोर्टें पिछली सरकार की खामियों को गिनाती है.  खासकर वित्तीय अनियमितताओं, मोहल्ला क्लीनिकों की हालत और विश्वविद्यालयों की हालत जैसे मुद्दों पर जोर देती है. बता दें कि इन रिपोर्टों में वित्तीय कुप्रबंधन और प्रशासनिक कमियों के उदाहरण भी दिए गए हैं. इसके अलावा, ‘फांसी घर’ (Gallows House) मामले से जुड़ी विशेषाधिकार समिति की दूसरी अंतरिम रिपोर्ट भी सदन में पेश की गई.

जानें दिल्ली वालों को क्या-क्या मिलेगा

प्रदूषण मुक्त होगा दिल्ली

हर कोई जानता है कि दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से गुजरना पड़ता है और ये समस्या लंबे समय से राजधानी वालों को दिक्क्त दे रही है. वहीँ अब इस बजट में उम्मीद जताई जा रही है कि  ‘ग्रीन बजट’ पहल के तहत काफी फंड आवंटित किया जाएगा. इतना ही नहीं सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह से बिजली से चलाने के लिए नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने और चार्जिंग स्टेशनों का एक बड़ा नेटवर्क बनाने पर ज़ोर दिया जाएगा. 

फिर संवारेंगे यमुना नदी

इस बजट में दिल्ली वालों के लिए खास चीज ये भी हो सकती है कि साबरमती रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट की तर्ज पर, यमुना नदी को फिर से संवारा जाएगा. इस बजट के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) को अपग्रेड करने और बायोगैस प्लांट लगाने के लिए एक बड़े फंड की घोषणा होने की संभावना है. इसके अलावा, घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को बढ़ावा दिया जाएगा. 

महिलाओं के लिए बेहतरीन तोहफा

खास बात ये है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस बजट में महिलाओं के हित में सबसे ज्यादा काम करने वाली हैं. बता दें कि पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक मदद जारी रखने और इस योजना का दायरा बढ़ाकर ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं तक पहुंचाने पर बात की जाएगी. सिर्फ यही नहीं बल्कि प्रस्तावों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सार्वजनिक परिवहन में खास छूट दी जाएगी. 

हर तरफ दरिंदों पर नजर

राजधानी जैसे बड़े शहर में महिलाओं को कई तरह की अजीब हरकतें और छेड़छाड़ से होकर गुजरना पड़ता है. वहीँ दुष्कर्म के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए CM रेखा एक और बड़ा कदम उठाने वाली हैं. जिसके चलते ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ के तहत दिल्ली के हर कोने में 10,000 नए CCTV कैमरे और स्मार्ट LED लाइटें लगाने की योजना शामिल हो सकती है. 

पार्षद के बेटे की दरिंदगी: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दर्जनों नाबालिगों का किया यौन शोषण, ऐसे हुआ खुलासा

जाम-मुक्त होगी राजधानी

राजधानी में विकास की गति तेज़ करने के लिए ‘दिल्ली डीकंजेशन प्लान’ (दिल्ली में भीड़ कम करने की योजना) पर काम में तेज़ी आने वाली है. दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के फेज़ 5 के विस्तार और नए कॉरिडोर को मंज़ूरी देने से जुड़ी घोषणाओं का बेसब्री से इंतज़ार है—जिसका मकसद मेट्रो की पहुँच को 500 km तक बढ़ाना है. इस बजट में नरेला में ₹1,300 करोड़ की लागत से एक आधुनिक शिक्षा केंद्र बनाने की योजना भी शामिल हो सकती है, साथ ही कई नए फ्लाईओवर बनाने की भी योजना है.

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव

शिक्षा के क्षेत्र में, सरकार ‘CM श्री’ स्कूलों की संख्या बढ़ाने का इरादा रखती है. ये स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के मुताबिक बनाए जाएँगे. इसके अलावा, बजट में सरकारी स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने और AI-आधारित टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने के प्रावधान भी शामिल हो सकते हैं. साथ ही, स्वास्थ्य क्षेत्र में ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ पहल का विस्तार करने और मौजूदा ‘मोहल्ला क्लीनिक’ को आधुनिक बनाने की योजना भी हो सकती है.

बिजली के मीटर में हो रही है गलत रीडिंग? घर बैठे ऐसे करें शिकायत, खपत के हिसाब से आएगा बिल

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST

गूगल मैप्स के चक्कर में नो-एंट्री में घुसा ट्रक? ग्वालियर हादसे में 15 की मौत, सिंधिया ने पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल

Gwalior road accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर रविवार तड़के…

Last Updated: October 18, 2026 18:54:39 IST

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे से आहत शिखर धवन, सोशल मीडिया पर जताया दुख, घायलों के लिए की प्रार्थना

Chorbagan Durga Puja pandal accident: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना…

Last Updated: October 18, 2026 18:00:01 IST

Identifying Real Diamonds: कुछ मिनटों में कैसे पहचान लेते हैं ज्वेलर्स असली हीरा? जानें जांच का पूरा तरीका

Identifying Real Diamonds: हीरे की असलियत पहचानने के लिए ज्वेलर्स उसकी चमक, कट, सतह और…

Last Updated: October 18, 2026 17:40:07 IST

कंगना रनौत के नवरात्रि लुक ने खींचा ध्यान, 2 लाख के लहंगे में दिखा रॉयल अंदाज; ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती

Kangana Ranaut Navratri look: कंगना रनौत ने नवरात्रि के मौके पर छत्तीसगढ़ में गरबा उत्सव…

Last Updated: October 18, 2026 17:43:23 IST

काव्या मारन किससे करने जा रही हैं शादी? जानें होने वाले पति की कमाई से लेकर लग्जरी लाइफ तक

Anirudh Ravichander net worth: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की…

Last Updated: October 18, 2026 17:04:34 IST