<
Categories: दिल्ली

व्हाइट-कालर टेरर मॉड्यूल! दिल्ली ब्लास्ट में तुर्किए ने चली गंदी चाल; सीरियाई आतंकी से था ‘गद्दार’ डॉ. उमर का ताल्लुक

Delhi Car Blast Update:दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. जांच एजेंसियों मुताबिक, मास्टरमाइंड डॉ. उमर ने तुर्किए में सीरियाई आतंकी से एक सीक्रेट मीटिंग की थी. यह मुलाकात पाकिस्तानी हैंडलर उकाशा के आदेश पर हुई थी.

Delhi Car Blast Update: दिल्ली कार ब्लास्ट (Delhi Car Blast) केस में एक नया मोड़ आ गया है. जैसे-जैसे जांच एजेंसियां जांच आगे बढ़ा रही हैं, हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. जांच एजेंसियों को लाल किला धमाके (Red Fort Blast) में एक बड़ा सुराग मिला है. जांच एजेंसियों के मुताबिक इस धमाके का मास्टरमाइंड आतंकी डॉ. उमर (DR.Umar) साल 2022 में तुर्किए गया हुआ था. यहां उसने एक सीरियाई आतंकी से भी मुलाकात की थी. उसके साथ डॉ. मुजम्मिल शकील गनई और डॉ. मुजफ्फर रैदर भी इस मीटिंग में मौजूद थे. इन लोगों के यह मुलाकात  पाकिस्तानी हैंडलर उकाशा के आदेश पर हुई थी. 

साल 2022 में तुर्किए गए थे तीनों आतंकी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तीनों आतंकवादी करीब 20 दिनों के लिए तुर्किए में रुके. वह तीनों पाकिस्तानी मास्टरमाइंड उकाशा से मिलना चाहते थे. उकाशा पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बॉर्डर पर रहता है. हालांकि तीनों की मुलाकात उनसे नहीं हो पाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. मुजफ्फर यूएई से होते हुए अफगानिस्तान गया था और वहां जाकर अल-कायदा में शामिल हो गया. 

अल-फलाह यूनिवर्सिटी से तैयार हुआ टेरर मॉड्यूल!

उकाशा ने डॉ. उमर को भारत लौटकर जैश-ए-मोहम्मद के इस प्लान को अजाम देने के बात कही. इसी के बाद उमर ने वापस आकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी ज्वाइन की. यहां से उन्होंने एक आतंकी मॉड्यूल तैयार किया. इसका मकसद केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश पर हमला करना था. 

पूरे देश में करना चाहते थे हमला

NIA के मुताबिक, तीन डॉक्टर और मौलवी मुफ्ती इरफान अहमद वागे तीनों दिल्ली ब्लास्ट में सबसे अहम भूमिका अदा कर रहे थे. उन्होंने देशभर में हमला करने की साजिश की हुई थी. NIA ने प्लंबर अमीर राशिद अली और जसीर बिलाल वानी को पहले ही पकड़ लिया था. अमीर ने ही दिल्ली ब्लास्ट वाली कार खरीदने में उमर की मदद की थी. इसके साथ ही जसीर पर तकनीकी मदद देने का गंभीर आरोप है. जांच के मुताबिक, . उमर ब्लास्ट में इस्तेमाल कार खरीदने से एक हफ्ते पहले पम्पोर भी गया था. वह वहां पैसों का इंतजाम करने गया था. फिर उसने वापस आकर अमीर के नाम पर कार खरीदी. इन सभी आरोपियों को पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिया था.  

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST