<
Categories: दिल्ली

दिल्ली में बदल गया हाजिरी लगाने का तरीका, वरिष्ठ अधिकारी भी नहीं बचेंगे, इन अफसरों पर होगी कार्रवाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के लिए हाजिरी लगाने का तरीका बदल दिया है. सरकार का कहना है कि ये नियम छोटे से लेकर बड़े कर्मचारियों तक सबके लिए लागू होगा.

Delhi Government: दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला किया है. दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि हर सरकारी कर्मचारी को बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगानी होगी. ये नियम   छोटे से लेकर बड़े सभी कर्मचारियों पर लागू होंगे. बता दें कि हाल ही में सीएम रेखा गुप्ता जीएसटी दफ्तर का अचानक निरीक्षण करने पहुंची थीं. इस दौरान बहुत से कर्मचारी दफ्तर में मौजूद नहीं थे. ये देखकर सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के सभी दफ्तरों को पहले की तरह सामान्य तरीके से दफ्तर खोलने के आदेश भी दिए हैं. 

GRAP के कारण बदले जाएंगे नियम

बता दें कि कुछ समय पहले प्रदूषण और GRAP के कारण कई दफ्तरों का समय बदला था. साथ ही आधे कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई थी. GRAP हटने के बाद पुराने नियमों को लागू करते हुए दफ्तर खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक कर दिया गया है. दिल्ली सरकार के सभी दफ्तर 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगे.

दिल्ली सरकार ने जारी किए नियम

सरकार का कहना है कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के हर विभाग में बायोमेट्रिक मशीन लगाना जरूरी होगा. जहां पर पहले से मशीन है, वहां मशीन में कर्मचारी का नाम, पद और विभाग भी दर्ज होने चाहिए. साथ ही उनकी हाजिरी भी मशीन में होनी चाहिए. सरकार ने साफ शब्दों में कहा कि छोटे से बड़े हर कर्मचारी जैसे- अतिरिक्त मुख्य सचिव, सचिव के साथ ही विभाग प्रमुख और बड़े अधिकारियों को बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी होनी चाहिए. इस नियम से किसी को छूट नहीं मिलेगी. सरकार ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों के समय पर न आने की शिकायतें मिल रही थीं. कुछ देर से आते हैं, तो कुछ जल्दी आते हैं. इसके कारण लोगों का काम समय पर नहीं हो रहा है और उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. 

कोरोना काल में बदला था नियम

बता दें कि कोरोना काल में सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक हाजिरी बंद हो गई थी. इसके बाद प्रदूषण और GRAP के कारण दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया था. वहीं अब प्रदूषण और कोरोना के मामलों में भी सुधार हो गया, जिसके कारण पुराने नियमों को दोबारा लागू कर दिया गया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Cholesterol Levels: कोलेस्ट्रॉल को लेकर बदले नियम, कितना होना चाहिए नॉर्मल लेवल, किस उम्र में जरूरी है टेस्ट?

Cholesterol Levels: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से दिल का दौरा पड़ने का खतरा…

Last Updated: April 10, 2026 22:12:28 IST

बिहार में कानून-व्यवस्था पर बड़ा बदलाव, 32 IPS अधिकारी को मिली नई कमान; नोट करें अपने जिलें का प्रभारी

Bihar IPS Transfer: DGP विनय कुमार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के…

Last Updated: April 10, 2026 22:07:28 IST

Bihar: ‘इसको लेकर चलिए माध*** को’, आरा के गालीबाज टीटी का वीडियो वायरल, गाली सुन कान से निकलेंगे खून!

Bihar Latest News: बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक टीटी का वीडियो सोशल…

Last Updated: April 10, 2026 22:10:00 IST

Child Borewell Rescue: बोरवेल में फंसा था मासूम, 23 घंटे बाद मिली जिंदगी; उज्जैन में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

Ujjain Child Borewell Rescue: उज्जैन के एक गांव में गुरुवार शाम को बोरवेल में गिरे…

Last Updated: April 10, 2026 21:44:41 IST

कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने से युवक की मौत! बाहर का खाना खाते समय बरतें सावधानियां

गर्मी के मौसम में खाने की चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है. बिहार…

Last Updated: April 10, 2026 21:26:31 IST

Nashik IT Company Case: नासिक के आईटी कंपनी में महिलाओं का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन भी कराया, गोमांस खाने के लिए किया गया मजबूर

Nashik IT Company Case: महाराष्ट्र के नासिक में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारियों पर बड़ा…

Last Updated: April 10, 2026 20:57:47 IST