Delhi Crime: दिल्ली के ज्वालापुरी में छोले मांगने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने कथित तौर पर कार ड्राइवर संदीप पर चाकू से हमला किया. दो दिन बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
ज्वालापुरी में छोले मांगने को लेकर हुआ विवाद
Delhi Crime: दिल्ली में खाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी का अंजाम इतना दर्दनाक हुआ कि एक परिवार ने अपना सहारा खो दिया. आरोप है कि छोले-भटूरे के ठेले पर कुछ और छोले मांगने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने एक शख्स पर चाकू से कई वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल शख्स ने दो दिन तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद दम तोड़ दिया. मामला दिल्ली के निहाल विहार इलाके का है. पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं.
पुलिस के अनुसार, घटना रविवार को ज्वालापुरी नाले के पास हुई. यहां छोले-भटूरे का ठेला लगाने वाले चिंटू गुप्ता और 35 साल के संदीप के बीच कहासुनी हो गई. शुरुआती जांच के मुताबिक, संदीप ने दुकानदार से कुछ और छोले मांगे थे. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. संदीप के पिता बिजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि बहस के दौरान दुकानदार ने उनके बेटे को गालियां दीं और फिर उस पर चाकू से कई वार किए. हमले में संदीप के पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं.
पुलिस को 26 अक्टूबर को संदीप को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना मिली थी. उसकी हालत गंभीर थी और डॉक्टरों ने उसे बयान देने के योग्य नहीं बताया. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और अन्य सुरागों के आधार पर जांच शुरू की. बेहतर इलाज के लिए संदीप को पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया. हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद मंगलवार को उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी चिंटू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. संदीप की मौत के बाद मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं.
संदीप के पिता बिजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे थे. वहां कुछ लोगों ने उनके बेटे को उठाने में मदद की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि हमले में तीन से चार लोग शामिल थे, जबकि अब तक केवल दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है. परिवार ने मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है.
ये भी पढ़ें: हाथों में बड़े-बड़े सांप, चेहरे पर शिकन तक नहीं! वायरल वीडियो में दिखा हैरान करने वाला नजारा
संदीप दिल्ली के राव विहार इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था और पेशे से कार ड्राइवर था. उसके परिवार में पत्नी और चार साल व 10 साल के दो बेटे हैं. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार अब इस मामले में न्याय की मांग कर रहा है. वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना की आगे जांच की जा रही है. हमले में अन्य लोगों की भूमिका और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच जरूरी है.
ये भी पढ़ें: बिस्तर से उठना था मुश्किल, 102 डिग्री बुखार और स्टूडियो में रिकॉर्डिंग, अनुराधा पौडवाल के इस गाने की कहानी है खास
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर बादलों या बारिश के कारण चांद दिखाई न…
IND vs NZ 4th T20I: क्या चौथे टी20 में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी…
ये 7 सवाल मरीज़ों और परिवारों को डॉक्टर से सही बात पूछने और इलाज की…
Prasidh Krishna Caste: क्या भारतीय क्रिकेटर प्रसिद्ध कृष्णा की जाति की जानकारी सार्वजनिक है? जानें…
Delhi Lahori Gate 2.3 crore Robbery:चर्च मिशन पुलिस स्टेशन इलाके में चार क्रिमिनल एक ऑफिस…
IND vs NZ 4th T20 Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड का चौथा टी20 मैच 30…