Watch Video: बहराइच में एक अनोखी बारात इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां एक दूल्हा अपनी दुल्हन को ले जाने के लिए किसी घोड़े या कार पर नहीं बल्कि बुलडोजर में आया. इसकी वीडियो भी चर्चा में है.
बहराइच में बुलडोजर पर आई बारात
Watch Video: शादी में दूल्हे की एंट्री को खास बनाने के लिए लोग तरह-तरह के इंतजाम करते हैं. कोई घोड़ी पर बैठकर आता है तो कोई महंगी गाड़ी में सवार होकर दुल्हन के दरवाजे पहुंचता है लेकिन उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक दूल्हे ने ऐसा तरीका चुना कि देखने वाले भी दंग रह गए. यहां न घोड़ी थी और न कोई चमचमाती कार… दूल्हा गाजे-बाजे के साथ बुलडोजर पर सवार होकर बारात लेकर निकला. गांव की गलियों में जैसे ही बुलडोजर की गड़गड़ाहट सुनाई दी, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.
यह अनोखा मामला बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के अरकापुर गांव का है. यहां रहने वाले लल्लू के बेटे अब्दुल कलाम की शादी थी. आम शादियों की तरह बारात निकालने की तैयारी चल रही थी लेकिन दूल्हे के मन में कुछ अलग करने की इच्छा थी. वह चाहता था कि उसकी बारात ऐसी हो, जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती रहे. इसी ख्वाहिश में उसने परिवार के सामने बुलडोजर पर बैठकर बारात ले जाने का प्रस्ताव रख दिया. घरवालों ने पहले उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने उसे इस तरह बारात निकालने से रोकने की कोशिश भी की लेकिन अब्दुल कलाम अपनी बात पर अड़ा रहा. आखिरकार परिवार को उसकी जिद के आगे हामी भरनी पड़ी.
बहराइच में एक अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पयागपुर के खुटेहना बाजार में दूल्हा अब्दुल कलाम लग्जरी गाड़ी छोड़ बुलडोजर पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचा। दूल्हे का यह अनोखा अंदाज देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। #UttarPradesh #Bahraich #LatestNews #ViralDulha
— India News UP/UK (@IndiaNewsUP_UK) November 17, 2026
इसके बाद बुलडोजर का इंतजाम किया गया और गाजे-बाजे के साथ बारात बलरामपुर के एकघरवा गांव के लिए रवाना हुई. जैसे ही बुलडोजर पर सजे-धजे दूल्हे की एंट्री गांव की सड़कों पर हुई, लोगों के लिए यह नजारा कौतूहल का विषय बन गया. कोई सड़क किनारे रुककर देखने लगा तो कोई अपने मोबाइल में इस अनोखी बारात को कैद करने लगा.
बारात दुल्हन के घर पहुंची और शादी की रस्में पूरी की गईं. हालांकि यहां भी एक दिलचस्प बात देखने को मिली. जिस दूल्हे ने दुल्हन के घर पहुंचने के लिए बुलडोजर चुना था, वह विदाई के बाद अपनी पत्नी को लेकर कार से वापस लौटा. अब इस अनोखी बारात के वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: Caught ON CCTV: पहले गाली-गलौज, फिर दुकानदार से अभद्रता… बाउंसर्स के साथ पहुंचे युवक ने पार की सारी हदें!
MS Dhoni Aakash Chopra Revelation: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के एक खिलाड़ी ने…
Noida Murder: नोएडा में एक युवक की लाश मिलने से हंगामा हो गया. दो दिन…
दिल्ली सरकार ने पात्र ट्रांसजेंडर परिवारों को आयुष्मान भारत के तहत 10 लाख रुपये तक…
IDBI बैंक के निजीकरण के विरोध में 3 दिसंबर को देशव्यापी हड़ताल होगी. AIBEA, AIBOA…
Khunkhuna Village Story: राजस्थान के खुनखुना गांव के वार्ड नंबर 5 में कथित पुरानी घटनाओं…
Supreme Court: आजम खान मामले में ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले के खिली…