Delhi Crime: दिल्ली के मंगोलपुरी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक हेड कांस्टेबल को लोगों ने घेर लिया. इसके बाद उन्हें बुरी तरह पीटा और उनकी सोने की चेन भी खींच लिया.
मंगोलपुरी में पुलिसकर्मी से मारपीट
Delhi Crime: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में देर रात एक पुलिसकर्मी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. अमन विहार थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कृष्णा का आरोप है कि ड्यूटी खत्म करके घर जाते समय उन्हें 7 से 8 युवकों ने घेर लिया. इसके बाद उन्हें बुरी तरह पीटा और सोने की चेन छीन ली. हमले में उनके चेहरे और आंख के पास गंभीर चोटें आईं. पुलिसकर्मी का कहना है कि घटना के बाद उनकी सोने की चेन भी गायब मिली.
ये घटना 23 सितंबर की रात लगभग 12 से 12:15 बजे के बीच की बताई जा रही है. कृष्णा के मुताबिक, वह अमन विहार थाने में ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे. उनकी पत्नी की तबीयत खराब थी और उन्होंने रास्ते से कोल्ड ड्रिंक लाने के लिए कहा था. इसी वजह से वह मंगोलपुरी Y-ब्लॉक स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दुकान पर रुक गए.
🚨 BREAKING NEWS | दिल्ली मंगोलपुरी इलाके में हेड कांस्टेबल कृष्णा के साथ मारपीट और सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है
आरोप है कि नवासा गैंग से जुड़े 7-8 लोगों ने हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट की और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि नवासा भी CCTV… pic.twitter.com/54rhCk4hKQ
— Lavely Bakshi 🔺 (@lavelybakshi) September 27, 2026
कृष्णा का दावा है कि दुकान के आसपास कुछ युवक कथित तौर पर हंगामा और बदसलूकी कर रहे थे. उन्होंने युवकों को वहां से जाने के लिए कहा। आरोप है कि कुछ देर बाद 7-8 युवक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि भीड़ में नवासा और वकील नाम के युवक भी शामिल थे. उनके मुताबिक, कुछ हमलावरों के हाथ में बेसबॉल बैट था. खुद को बचाने के दौरान उन्होंने एक बैट छीन लिया लेकिन इसके बाद कई युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और हमला कर दिया.
हमले में कृष्णा के चेहरे और मुंह पर चोट लगी. आंख के पास करीब पांच टांके लगाए गए हैं. साथ ही जबड़े में भी सूजन बताई जा रही है. उनका कहना है कि चोट की वजह से उन्हें खाना खाने में भी परेशानी हो रही है. कृष्णा के मुताबिक, मारपीट के दौरान उनका मोबाइल भी ले लिया गया था, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया. उनके गले में करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन थी, जो घटना के बाद नहीं मिला.
कृष्णा का आरोप है कि घटना के बाद वह विजय विहार थाने पहुंचे और पुलिसकर्मी होने की जानकारी देते हुए घर पर फोन करने के लिए मोबाइल मांगा लेकिन उन्हें फोन नहीं दिया गया. बाद में एक हेड कांस्टेबल के फोन से उन्होंने परिवार को सूचना दी. उनका कहना है कि चेहरे से खून निकलने के बावजूद उन्हें तुरंत मेडिकल के लिए नहीं ले जाया गया. बाद में अंबेडकर अस्पताल में उनका इलाज और मेडिकल जांच हुई. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल FIR को लेकर है. कृष्णा के अनुसार, उन्हें बताया गया कि घटनास्थल विजय विहार नहीं बल्कि मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में आता है.
UP Crime: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक वीडियो सामने आया है.…
IND vs WI Weather Report, 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला ODI रविवार…
Guwahati News: गुवाहाटी विश्वविद्यालय की 22 वर्षीय छात्रा गुवाहाटी के एक होमस्टे में बेहोश पाई…
Rise And Fall 2: गौतम गुलाटी Rise And Fall 2 से रियलिटी शो में वापसी…
झारखंड के एक हॉस्टल में एक 11 वर्षीय छात्र के साथ कथित तौर पर 16…
Maharashtra Crime News: धुले में एक गर्भवती महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसके…